निःशुल्क चिकित्सा शिविर 19 को, बीएमडी जांच की रहेगी निःशुल्क सुविधा

962

हनुमानगढ़। एसआरएल डाइयग्नास्टिक एवं महादेवी हॉस्पीटल द्वारा आमजन की सेवार्थ 19 सितम्बर 2021 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर टाउन भारतामाता चौक में महादेवी हॉस्पीटल में लगाया जायेगा। शिविर में बीएमडी टेस्ट की निःशुल्क सेवा दी जायेगी। उक्त जांच आम दिनों में 1000 से 1200 रूपये के शुल्क पर होती है जिसे एसआरएल डाइयग्नास्टिक एवं महादेवी हॉस्पीटल द्वारा आमजन की सेवार्थ निःशुल्क शिविर का आयोजन कर यह सेवाएं दी जा रही है। उक्त शिविर में हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित चाचाण अपनी सेवाएं देगे। ज्ञात रहे कि उक्त कैम्प की सभी व्यवस्थाए एसआरएल की स्थानीय शाखा आशीष हेल्थ केअर पॉइंट द्वारा की जा रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।