प्रभास की ‘आदिपुरुष’ का Ram Siya Ram गाना out, फैंस बोले इससे बेहतर कुछ नहीं देखें VIDEO

1210

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर और अब पहले गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। रिलीज होते ही गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। क्या आपने सुना ये गाना नहीं, तो खबर के नीचे गाने की वीडियो है देखिए और शेयर भी करें।

बता दें, फिल्म ‘आदिपुरुष’ का यह गाना मशहूर गीतकार मनोज मुंतसिर शुक्ला ने लिखा है और सचेत–परंपरा ने गाया है।सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष 16 जून को थियेटर्स में धमाका करने की तैयारी में हैं। रामायण की कहानी पर बनी प्रभास की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म में प्रभास कृति सेनन और सैफ अली खान समेत कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।