नगर पार्षद का प्रस्‍ताव: कर्मचारियों को पार्टनर से संबंध बनाने के लिए मिले एक घंटे की छुट्टी

0
599

स्वीडन के ओवरटॉर्निया शहर के एक पार्षद पेर इरिक मस्कस ने प्रस्ताव दिया है कि सेक्‍स स्‍वास्‍थ्‍यकारी है।” उनके प्रस्‍ताव के अनुसार कर्मचारियों के निजी रिश्‍तों को सुधारने के लिए उन्‍हें एक घंटे का पेड ब्रेक दिया जाए जिससे वे घर जाकर संबंध बना सके। उन्‍हें भरोसा है कि यह प्रस्‍ताव पास हो जाएगा। मस्‍कस का कहना है कि इन दिनों पति-पत्‍नी एक दूसरे के साथ पर्याप्‍त समय नहीं गुजार पा रहे हैं।

हालांकि उन्‍होंने साथ में यह भी कहा कि जरूरी नहीं है कि ब्रेक में कर्मचारी अपने साथी के पास जाएं ही। क्‍योंकि ऐसा कोई जरिया नहीं है जिससे पता लगाया जा सके कि कर्मचारी अपना समय साथी के बजाय किसी और के साथ बिताएंगे। उन्‍होंने कहा, ”आप इस बात की गांरटी नहीं ले सकते कि एक कर्मचारी वॉक पर नहीं जाएगा।” नौकरी प्रदात्‍ताओं को अपने कर्मचारियों पर भरोसा करने की जरुरत है। एक स्‍टडी के अनुसार फिनलैंड और फ्रांस के बाद स्‍वीडन में ही कर्मचारी यूरोप में सबसे कम काम करते हैं। साल 2015 में उन्‍होंने औसतन 1685 घंटे काम किया।

यह भी उल्‍लेखनीय है कि स्वीडन में प्रजनन दर पिछले कई दशकों में काफी कम हुई है। वर्ल्‍ड बैंक के डाटा के अनुसार, 1960 में प्रजनन दर 2.2 थी जो अब 1.9 बच्‍चा प्रति महिला रह गई है। साथ ही जिस शहर के पार्षद ने यह प्रस्‍ताव रखा है उसकी जनसंख्‍या भी घट गई है। 2005 की यहां की आबादी 5229 थी जो अब घटकर 4711 रह गई है।

स्‍वीडन में वर्तमान में कर्मचारियों को एक्‍सरसाइज करने के लिए एक घंटे का पेड ब्रेक मिलता है। इसी से प्रेरणा लेते हुए मस्‍कस ने संबंध बनाने के ब्रेक का प्रस्‍ताव रखा। उन्‍होंने कहा कि शारीरिक संबंध बनाना भी एक तरह की कसरत है। इससे शरीर को फायदा भी होता है लेकिन कर्मचारी इससे बच रहे हें।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now