बिग बॉस फेम नेहा भसीन ने कहा, ‘लोग करते थे बॉडी शेमिंग,पीरियड्स एक बीमारी’…देखें video

Neha Bhasin talk on periods : नेहा The Male Feminist शो में मेहमान बनकर पहुंची हैं, और नेहा ने महिलाओं से जुड़ी परेशानियों पर खुलकर बात की।  इस दौरान ने अपने बचपन के कुछ अनुभव भी शेयर किए कि, कैसे उसके साथ भी कुछ ऐसी घटनाएं घटी, जिसके बाद वह खुद के शरीर को छुपाना चाहती थी।

0
295

Neha Bhasin talk on periods : बिग बॉस फेम नेहा भसीन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड से लेकर साऊथ इंडस्ट्री तक अपनी आवाज का जलवा बिखेरने वाली नेहा भसीन को आज कौन नहीं जानता है। हाल ही सोशल मीडिया पर नेहा का एक वीडियो वायरल  हुआ है।

इस वीडियो में नेहा The Male Feminist शो में मेहमान बनकर पहुंची हैं, और नेहा ने महिलाओं से जुड़ी परेशानियों पर खुलकर बात की।  इस दौरान ने अपने बचपन के कुछ अनुभव भी शेयर किए कि, कैसे उसके साथ भी कुछ ऐसी घटनाएं घटी, जिसके बाद वह खुद के शरीर को छुपाना चाहती थी।

ये भी पढ़ें : बिग बॉस ओटीटी 2 फेम मनीषा रानी की इंस्टा पर ब्रालेट तस्वीरों ने मचाई धूम..

सिंगर ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह हमेशा से लोगों के तानों का शिकार होती थी। नेहा ने कहा, बचपन से ही उनका शरीर काफी फैटी रहा है। उनका शरीर और लड़कियों की तरह पतला दुबला नहीं था। इसलिए लोग उन्हें “कितनी सुंदर है” ऐसा कहने के बजाय “माल लग रही है” इस तरह की टिपण्णियां करते थे। बचपन में नेहा को ये सब बातें अच्छी नहीं लगती थी की, कोई उसके शरीर के बारे में कुछ बोले। कई लोगों ने उसे बॉडी शेम भी किया, जिस वजह से वह डिप्रेशन में भी चली गई थी।

The Male Feminist में होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ बात करते हुए नेहा ने खुद के शरीर के बारे में उसको पहले लगने वाली कई बातों को सामने रखा। इसके साथ ही पीरियड प्रोब्लेम्स, बॉडी शेमिंग के बारे में भी चर्चाएं की। नेहा ने कहा कि जब लोग उनके शरीर पर टिपण्णी करते थे,  तो उन्हें बिलकुल अच्छा नहीं लगता था। लेकिन जैसे जैसे वह बड़ी होती गई, उसे अपने शरीर को लेकर सकारात्मकता जागृत हुई। लेकिन इन सभी बातों को काफी वक्त लगा।

ये भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार शादी के बंधन में बंधे, सामने आई विवाह की तस्वीरें

बचपन में नेहा खुद के शरीर को छिपाती थी। इसके साथ ही वह अपना वजन कम करने की कोशिश भी करती थी, जिससे उसकी छाती की साइज भी कम हो जाए और गले की हड्डियां साफ नजर आए। 14 साल की उम्र में ही नेहा भसीन महिलाओं की बड़ी ब्रा पहनती थी, क्यों की उसकी छाती अपनी उम्र की लड़कियों से काफी बड़ी थी। लेकिन जैसे जैसे वक्त बीतता गया, नेहा को ये बात समझ आ गई की उसका शरीर ऐसा नहीं है।

नेहा भसीन ने कहा कि, लोग लड़कियों को अक्सर पीरियड्स को लेकर डराते हैं जबकि उन्हें डराने की जगह सिखाना चाहिए। नेहा ने कहा कि, ‘यह कोई बीमारी नहीं, जिसे हम छिपाते हैं। ऐसा स्कूल टाइम में बहुत होता है।’ उन्होंने कहा कि पीरीयड्स को लेकर एक लड़की को बहुत शर्म डाली जाती है। जबकि उसमें सुरक्षित होने की भावना डालो। लड़कियों को सिखाओ की क्या सही है।‘

ये भी पढ़ें : सैम बहादुर की स्क्रीनिंग में शहनाज गिल के ट्रेडिशनल अंदाज ने लूटी महफिल…आप भी देखें

देखें video :

ये भी पढ़ें : कौन है निखिल गुप्ता, आतंकी पन्नू ने ऐसा क्या किया कि भारत के खिलाफ हुआ अमेरिका?

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now