गैलरीफोटो भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार शादी के बंधन में बंधे, सामने आई विवाह की तस्वीरें By Jyoti Yadav - November 30, 2023 932 Share FacebookTwitterPinterestWhatsAppLinkedinTelegram मुकेश ने बीसीसीआई से शादी के लिए छुट्टी ली थी। भारतीय क्रिकेटर मुकेश कुमार शादी के बंधन में बंधे, सामने आई विवाह की तस्वीरें 1 of 9 भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 28 नवंबर को शादी के बंधन मे बंध गए हैं। मुकेश कुमार ने गोरखपुर के एक रिसॉर्ट में मंगलवार देर रात दिव्या सिंह संग सात फेरे लिए। दिव्या बिहार के छपरा की रहने वाली हैं। क्रिकेटर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और फैंस मुकेश को लगातार बधाई दे रहे हैं। मुकेश और उनकी पत्नी दिव्या शादी की तस्वीर में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। मुकेश ने बीसीसीआई से शादी के लिए छुट्टी ली थी। वह चौथे टी20 मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। दिव्या और मुकेश ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर सात फेरे लिए। मुकेश बरातियों के साथ नाचते-गाते शादी के लिए पहुंचे। सोशल मीडिया पर शादी की फोटो वायरल हो गई हैं।