शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर, पढ़िए कौन-कौन से शेयरों में है सबसे ज्यादा तेजी

इस साल बाजार में अब तक 16% से ज्यादा की तेजी इस साल की शुरुआत यानी 2 जनवरी (1 जनवरी को बाजार बंद था) को सेंसेक्स 61,167 के स्तर पर था, जो अब यानी 15 दिसंबर को 71,084 अंक पर पहुंच गया है।

0
230

Stock Market In India: शेयर बाजार आज यानी शुक्रवार (15 दिसंबर) को फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 71,084.08 और निफ्टी ने 21,355.65 का स्तर छुआ। इससे पहले गुरुवार को भी सेंसेक्स ने 70,602.89 और निफ्टी ने 21,210.90 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सेंसेक्स अभी 510 अंक की तेजी के साथ 71,020 और निफ्टी 150 अंक की तेजी के साथ 21,335 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिल रही है। IT और रियल्टी, मेटल शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

इससे पहले कल यानी गुरुवार (14 दिसंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 70,602.89 और निफ्टी ने 21,210.90 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

ये भी पढ़ें: क्या है Geminid Meteor Shower: ‘जादुई बारिश’ से जगमग होगा आसमान, जानें क्या है रहस्य

बाजार में तेजी की 4 वजह

  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण।
  • विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  • भारत का फोरेक्स रिजर्व बढ़ने से भी बाजार को मजबूती मिली है।
  • फेड ने लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

ये भी पढ़ें: Samsung Users ध्यान दें, भारत सरकार ने दी है खतरें की नई चेतावनी, तुरंत कर लें ये काम

इस साल बाजार में अब तक 16% से ज्यादा की तेजी इस साल की शुरुआत यानी 2 जनवरी (1 जनवरी को बाजार बंद था) को सेंसेक्स 61,167 के स्तर पर था, जो अब यानी 15 दिसंबर को 71,084 अंक पर पहुंच गया है। यानी इस साल अब तक इसमें 16% से ज्यादा यानी 9,917 अंक की तेजी देखने को मिली है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आगे भी ये तेजी जारी रह सकती है।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now