Samsung Users ध्यान दें, भारत सरकार ने दी है खतरें की नई चेतावनी, तुरंत कर लें ये काम

इसके प्रभाव को देखते हुए ही इस चेतावनी को जारी किया गया है। CERT-In रिसर्चर ने पाया कि इन कमियों की वजह से अटैकर्स को सिक्योरिटी में सेंध की इजाजत देता है।

0
240

आप भी Samsung Users हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि भारत सरकार ने सैमसंग यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी कर दी है। ये चेतावनी यूजर्स की सिक्योरिटी से संबंधित जारी की गई है। इसमें भारत सरकार की तरफ से सैमसंग स्मार्टफोन की कई कमियों के बारे में बताया गया है। Computer Emergency Response Team ने हाई-रिस्क वॉर्निंग जारी की है।

Samsung Galaxy S23 series, Galaxy Flip 5, Galaxy Fold 5 सीरीज भी इसी खतरे के निशान पर हैं। अगर आप भी ये स्मार्टफोन्स यूज कर रहे हैं तो इन चीजों का ध्यान रखना होता है। दरअसल, भारत सरकार ने CERT-IN की तरफ से चेतावनी जारी करते हुए बताया कि कई सिक्योरिटी ईशू हैं जो Samsung Mobile Android Versions 11, 12, 13 और 14 को प्रभावित कर रहे हैं।

इसके प्रभाव को देखते हुए ही इस चेतावनी को जारी किया गया है। CERT-In रिसर्चर ने पाया कि इन कमियों की वजह से अटैकर्स को सिक्योरिटी में सेंध की इजाजत देता है। हालांकि ये खबर सैमसंग यूजर्स को थोड़ा चिंतित जरूर कर देती है।

ये भी पढ़ें: Realme C67 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत पर मिलेंगे आईफोन जैसे फीचर्स

सैमसंग यूजर्स क्या करें और क्या नहीं

सिक्योरिटी अपडेट: यूजर्स को सिक्योरिटी अपडेट अप्लाई करना चाहिए। सैमसंग ने हाल ही में सिक्योरिटी एडवाइजरी भी जारी की है। सेटिंग्स में सॉफ्टवेयर अपडेट में जाने के बाद आप अपडेट चेक कर सकते हैं। अगर आपके फोन में भी अपडेट दिखा रहा है तो आप इसे फॉलो कर सकते हैं। अपडेट के बारे में आपको लगातार चेक करना चाहिए और फोन में इसे तुरंत इंस्टॉल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: आदमी को दौड़ने से हुआ ब्रेस्ट कैंसर! कहा…इन लक्षणों को ना करें नजर अंदाज वरना…

सावधानी: सबसे जरूरी है कि आप स्मार्टफोन यूज करते समय काफी सावधान रहें। किसी भी अनजान ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।

ये भी पढ़ें: Christmas Day 2023 : इस क्रिसमस सैंटा बनकर अपने बच्चों को दे ये बेहतरीन 11 उपहार

ऐप्स अप-टू-डेट: आउटडेटेड ऐप्स भी खतरनाक साबित हो सकती हैं। इससे भी अटैकर्स को मौका मिल जाता है। इसलिए आपको हमेशा ऐप्स को अप-टू-डेट रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 16GB रैम वाला सुपरफास्ट फोन iQOO 12 भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

ऐप्स इंस्टॉल करते समय सावधान: किसी भी ऐप को स्मार्टफोन में यूज करने से पहले आपको सावधान रहना पड़ता है। Google Play Store पर भी बहुत सारी ऐप्स हैं जो खतरा साबित हो सकती हैं। इसलिए पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही इसका यूज करें।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now