केरल के CM ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो का किया विरोध, जानें कौनसा वादा भूली पार्टी

0
128

I.N.D.I. गठबंधन में शामिल केरल की लेफ्ट सरकार कांग्रेस के मैनिफेस्टो (Congress manifesto Kerala) के लॉन्च होने के बाद कुछ खुश दिखाई नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस पर गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा CPI (M) के मैनिफेस्टो में CAA को रद्द करने की बात कही गई है, लेकिन कांग्रेस के घोषणापत्र में ऐसा कोई वादा नहीं किया गया है।

विजयन ने कहा कि कांग्रेस आर्टिकल 370 को हटाए जाने के फैसले के खिलाफ भी प्रोटेस्ट नहीं कर पाई थी। कांग्रेस वोट के लिए अपने मूल्यों से समझौता करने को तैयार है। ऐसे घोषणापत्र के जरिए कांग्रेस ने देश की आम जनता और अल्पसंख्यकों को धोखा देने का काम किया है।

ये भी पढ़ें: REVIEW: 55 घंटे प्लेटाइम और 3D साउंड क्वालिटी के साथ लॉन्च हुए Mivi DuoPods i7 ईयरबड्स

इस बीच स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और गठबंधन की खींचतान को हवा देना का काम किया। उन्होंने चेन्नई में एक रैली के दौरान कहा- दिल्ली में हगिंग, केरल में बेगिंग और तमिलनाडु में ठगिंग चल रही है। एक तरफ लेफ्ट वाले केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारते हैं और दूसरी ओर दोनों पार्टियों के नेता दिल्ली में गले मिलते हैं। ये कैसा गठबंधन है।

ये भी पढ़ें: बूढ़ा हो रहा है देश का साक्षर राज्य केरल, डेमोग्राफी में चौंकाने वाला बदलाव, जानें कारण?

आपको बता दें, 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से लेफ्ट के पीपी सुनीर को 4.31 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। केरल में इतने ज्यादा अंतर से कोई भी उम्मीदवार नहीं जीता। कांग्रेस को 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने केरल में 20 में से 19 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 15, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 2, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और केरल कांग्रेस (M) को एक-एक सीटें मिली थीं। वहीं, CPI (M) ने सिर्फ अलाप्पुझा की एक सीट जीती थी।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now