देशभर में नवजात बच्चों की तस्करी पर CBI की बड़ी कार्रवाई, मार्च में 10 बच्चे बेचे गए

सर्च ऑपरेशन के दौरान 5.5 लाख कैश, कई दस्तावेज समेत आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। CBI बच्चों की तस्करी मामले में कई राज्यों में जांच कर रही है।

0
81

Infant Trafficking Delhi: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने देशभर में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। CBI सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों को NCR के इलाकों से पकड़ा गया है। ये लोग अस्पताल से नवजात बच्चे चुराते थे। फिर ब्लैक मार्केट में सामान की तरह इनका सौदा करते थे। एक बच्चे के लिए लगभग 4 से 5 लाख रुपए में डील होती थी। अकेले मार्च में लगभग 10 बच्चे बेचे गए।

जांच एजेंसी ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को दिल्ली और हरियाणा में 7 जगहों पर रेड की थी। इस दौरान दिल्ली के केशवपुरम स्थित एक घर से तीन नवजात को बचाया। इनमें दो लड़के हैं, जिनमें एक डेढ़ दिन और दूसरा 15 दिन का है। एक बच्ची करीब महीने भर की है। CBI ने एक अस्पताल के वार्ड बॉय समेत 7 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें कई महिलाएं शामिल हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान 5.5 लाख कैश, कई दस्तावेज समेत आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। CBI बच्चों की तस्करी मामले में कई राज्यों में जांच कर रही है। बच्चों की खरीद-फरोख्त गिरोह में देश के कई बड़े अस्पताल जांच के दायरे में आ गए हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।