हनुमानगढ़। नगरपरिषद आपके द्वार अभियान के तहत शनिवार को निरीक्षण की शुरूवात सुभाष चौक से की गई। निरीक्षण से पहले सभापति सुमित रणवां, एक्सईएन कर्मचन्द अरोड़ा, नोड़ल अधिकारी देवेन्द्र कौशिक, पार्षद मनोज सैनी, पार्षद भुपेन्द्र नेहरा, पार्षद मुस्ताक टाक, पार्षद प्रेम मेघवाल, पार्षद विनोद तलवाडिया, पार्षद मुकेश भार्गव, पार्षद सुरेन्द्र गौंद, अमजद खान, आमीन नागरा, डीपीओ आंचल फुटेला, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक प्रेमलता पूरी, स्वच्छता निरीक्षक जगदीश सिराव, एईएन राकेश इंदलिया, जेईएन सत्यवीर कटारिया, विक्रम सिंह, जेईएन इलेक्ट्रीक कमल, मुस्कान, हिना ने सुभाष जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।
निरीक्षण सुभाष चौक से शुरू होकर नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन स्कूल, कलालों का मौहल्ला, पीएनबी बैक, सुभाष चौक से जाकिर हुसैन पार्क रोड़ सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालियों को अवरूध कर रहे दुकानों के थड़ों को सभापति सुमित रणवां ने तुरन्त प्रभाव से दुकानदारों से समझाईश कर हटाने के निर्देश दिये। चिल्ड्रन स्कूल में टावर लगाकर स्ट्रीट लाईटे, नियमित रूप से माली को पौधों की देखरेख करने के निर्देश दिये। इसी के साथ खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों को सही करने, नालियों में अवरोध पैदा करने वाले मकान मालियों को तुरन्त प्रभाव से अवरोध को हटाने, सब्जी मण्डी में दुकानदारों द्वारा फैलाये जा रहे कचरे को कचरा पात्र में एकत्रित करने के लिए पाबंद किया। सुभाष चौक से जाकिर हुसैन चौक तक दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे अनावश्यक समान को तुरन्त प्रभाव से हटाने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान वार्ड 42 कलालों के मोहल्ले में सफाई व्यवस्था देखकर सभापति सुमित रणवां ने वार्डवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि केवल नगरपरिषद के कर्मचारी या अधिकारी शहर में सफाई व्यवस्था नहीं बना सकते जब तक शहर की जनता उसमें सहयोग न दे। वार्ड 42 कलालों के मोहल्ले की सफाई व्यवस्था का श्रेय पार्षद मुस्ताक टाक व वार्ड की जागरूक जनता को जाता है। नगरपरिषद सभापति सुमित रणवां ने कहा कि निरीक्षण के बाद प्रत्येक वार्ड में वार्डसभा कर प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से मांगी जायेगी। उन्होने कहा कि निरीक्षण के दौरान आ रही समस्याओं के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें नोड़ल अधिकारी देवेन्द्र कौशिक व डीपीओ आंचल फुटेला को शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होने कहा कि उक्त अभियान के माध्यम से आमजन की छोटी मोटी समस्याओं का वार्ड, गली मौहल्ले में तुरन्त प्रभाव से निस्तारण करना है, जिससे उन्हे अनावश्यक रूप से सरकारी दफतरों के चक्कर न लगाने पड़े।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































