Watch: मेट्रो के दरवाजे में फंसा महिला का सिर, वीडियो बनाया, लेकिन नहीं की मदद

0
947

न्यूयॉर्क मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम में डाले गये इस वीडियो में एक महिला मेट्रो के दरवाजों में फंस गई है। कई लोग सामने से गुजरते हैं लेकिन कोई भी शख्स इस महिला को बचाने की कोशिश नहीं करता है। 12 घंटे के अंदर ही इस वीडियो को 12 लाख से अधिक देखा जा चुका है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर द शेड रूम नाम के यूजर ने डाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन एक स्टेशन पर रुकी हुई है। महिला का सिर दो दरवाजों के बीच फंसा हुआ है। महिला का बैग भी बाहर लटका हुआ है, जबकि उसका बाकी का पूरा शरीर कोच के अंदर हैं। लेकिन महिला चुपचाप है वो जरा भी शोर नहीं मचा रही है। इस बीच कई लोग उसके सामने से गुजरते हैं लेकिन कोई भी किसी किस्म की प्रतिक्रिया नहीं देता है।

यहां तक कि मेट्रोपोलिटिन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी का एक अधिकारी यूनिफोर्म में वहां से गुजरता है लेकिन वो भी महिला को बचाने की नहीं सोचता है। इस बीच कोच के अंदर से ही एक शख्स महिला को बचाने की गुहार लगा रहा है। इससे पहले कि इस बात का पता चल पाये कि महिला को किस तरह बचाया गया वीडियो खत्म हो जाता है।

वीडियो को देखकर लगता है कि इसे एक दूसरे ट्रेन में सवार शख्स ने रिकॉर्ड किया है। इंस्टाग्राम में लोगों ने इस पर गुस्से में प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ‘किसी ने इस महिला की मदद नहीं की, लोगों को शर्म आनी चाहिए।’ एक शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले शख्स को निशाने पर लिया है। उसने लिखा है,’ हर वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स के पीछे एक इंसान होता है, लेकिन किसी ने इस महिला की मदद नहीं की, आप किसी भी चीज में इतना नहीं खो सकते की एक जरुरतमंद को मदद करना ही भूल जाएं।’

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now