पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कॉलेज आजकल खूब चर्चा में है। बड़ी-बड़ी शिक्षा संस्थानें रेप और हत्याकांड चलते पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। मेडिकल कॉलेज आरजी कर और कलकत्ता लॉ कॉलेज का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब नया मामला IIM कोलकाता से सामने आ गया है।
जहां एक छात्रा के साथ कैंपस के बॉयज हॉस्टल में बलात्कार का आरोप लगा है। शुक्रवार रात युवती ने संस्थान में पढ़ने वाले एक युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उससे इस मामले के संबंध में पूछताछ जारी है।
आईआईएम कलकत्ता का कहना है कि पीड़िता आईआईएम की छात्रा नहीं है और अपनी सहेली के साथ हॉस्टल में ठहरी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता को जॉब काउंसलिंग सेशन के लिए बॉयज हॉस्टल में बुलाया गया था।
क्या है पूरा मामला
पीड़िता के मुताबिक, हाल ही में उसका चयन IIM कोलकाता (IIM Kolkata) में हुआ था और इसी दौरान उसकी सोशल मीडिया पर एक सीनियर छात्र से बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को दूसरे वर्ष का छात्र बताते हुए भरोसा दिलाया कि वह उसे कैंपस और पढ़ाई से जुड़ी ज़रूरी जानकारियाँ देगा। बातचीत के कुछ दिनों बाद आरोपी ने छात्रा को ‘एडमिशन काउंसलिंग’ के बहाने मिलने के लिए बुलाया।
मुलाकात के दिन आरोपी उसे सीधे बॉयज हॉस्टल ले गया। जहाँ विज़िटर लॉगबुक में उसकी कोई एंट्री दर्ज नहीं की गई। हॉस्टल के कमरे में आरोपी ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक और पिज़्ज़ा ऑफर किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ दिया गया।
ये भी पढ़ें: ‘तुमने इंजन फ्यूल बंद क्यों किया?’, एयर इंडिया प्लेन क्रैश से पहले जो हुआ, सब पता चला, आई रिपोर्ट
जब छात्रा को होश आया, तो वह खुद को अकेला और असुरक्षित महसूस कर रही थी। उसे याद नहीं था कि उसके साथ क्या हुआ, लेकिन शारीरिक पीड़ा और कमरे की स्थिति से उसे अंदेशा हो गया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। किसी तरह वह वहां से बाहर निकली और हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
IIM कोलकता सवालों के घेरे में
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब कुछ हफ्ते पहले साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना था। IIM जैसी संस्था में यह घटना ना सिर्फ चौंकाने वाली है बल्कि संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था और विज़िटर नीति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
-पीड़िता की कोई एंट्री रजिस्टर में नहीं थी
-गार्ड ने उसे अंदर जाने से नहीं रोका
-आरोपी ने उसे हॉस्टल रूम में बिना अनुमति के ले जाने में कोई रुकावट नहीं झेली।
ये भी पढ़ें: असम में अडानी प्लांट के लिए उजाड़े गए 10,000 मुस्लिम परिवार, इतनी खामोशी क्यों?
पिता के बयान लाया नया मोड़
लड़की के पिता ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उनकी बेटी के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ या बलात्कार नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, 6 जुलाई की रात करीब 9:34 बजे उन्होंने बेटी से बात की थी। उस दौरान बेटी ने उन्हें बताया कि वह कार से गिर गई थी और बेहोश हो गई। बाद में पता चला कि वह SSKM अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी मानसिक रूप से स्थिर है और किसी तरह के मानसिक आघात के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के लिए कहा था, लेकिन उनकी बेटी ने साफ इनकार कर दिया।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

IIM कोलकाता की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ना ही आंतरिक जांच की बात कही गई है, ना ही पीड़िता के समर्थन में कोई सार्वजनिक रुख सामने आया है। छात्रसंघ के कई सदस्यों ने प्रशासन की चुप्पी पर नाराज़गी जताई है।
बता दें, कोलकाता में एक महीने के भीतर ये दूसरी ऐसी घटना है, जब शैक्षणिक संस्थान के अंदर छात्रा से रेप करने का आरोप लगा हो। इससे पहले साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता 25 जून की दोपहर परीक्षा संबंधी फॉर्म भरने के लिए कॉलेज पहुंची थी।
मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका रेप किया। दो अन्य आरोपियों की पहचान 19 साल के जैब अहमद और 20 साल के प्रमित मुखर्जी के तौर पर हुई है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































