मानव उत्थान सेवा समिति ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

399

– सदगुरु श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से 11 पौधे लगाए, देखभाल का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। सदगुरु श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा हनुमानगढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। समिति के सुरेशिया स्थित आश्रम (वार्ड नं. 60) एवं मानव सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर 11B, पब्लिक पार्क, सूरतगढ़ रोड पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा श्री जानकी बाई जी एवं अक्षरा बाई जी द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर समिति से जुड़े अनेक भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 21 पौधे लगाए। प्रतिभागियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया, जिससे पर्यावरण को संरक्षित रखने और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लगाए गए पौधों में गेंदा, केले, पत्थरचट्टा, गुड़हल, तुलसी, आंवला और कनेर जैसे औषधीय एवं सजावटी पौधों को शामिल किया गया। महात्मा श्री जानकी बाई जी ने इस अवसर पर पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आध्यात्मिक कर्तव्य भी है। जब हम एक पौधा लगाते हैं, तो हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और जीवन का आश्वासन देते हैं।” उन्होंने कहा कि पौधों के माध्यम से प्रकृति से जुड़ाव बढ़ता है और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संचार होता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम न केवल प्रकृति का उपकार करते हैं, बल्कि मनुष्य और पर्यावरण के मध्य संतुलन भी स्थापित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने पौधों की सुरक्षा, पानी देने, खरपतवार हटाने और संरक्षण की जिम्मेदारी अपने-अपने हिस्से की ली। स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।