1990 के दशक के बॉलीवुड में जब न तो सोशल मीडिया था और न ही 24×7 न्यूज चैनलों का तूफान, तब फिल्मों का प्रचार अक्सर अफवाहों और सनसनीखेज खबरों के सहारे किया जाता था। अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) ने हाल ही में उस दौर की एक ऐसी ही घटना को याद करते हुए खुलासा किया कि एक फिल्म के प्रमोशनल स्टंट के चलते मीडिया में उनकी मौत की झूठी खबर फैलाई गई थी। हेडलाइन दी…“Shilpa Shirodkar Shot Dead”
शिल्पा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, जब वह 1995 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रघुवीर’ की शूटिंग कर थी। जिसमें शिल्पा शिरोडकर अभिनेता सनी देओल के साथ नजर आई थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दृश्य में उनका किरदार गोली लगने से घायल होता है। इस सीन को प्रचार का हथियार बनाते हुए कुछ समाचार माध्यमों में ऐसी हेडलाइंस चलने लगीं जिनसे यह भ्रम फैल गया कि शिल्पा को शूटिंग के दौरान असल में गोली मार दी गई है।
ये भी पढ़ें: Urfi Javed का ब्यूटी एक्सपेरिमेंट बना मुसीबत, VIDEO देखकर आप भी सहम जाएंगे
शिल्पा ने आगे बताया कि जब वह होटल के कमरे में लौटीं, तो टीवी पर उनके मारे जाने की खबरें चल रही थीं। “मैंने टीवी ऑन किया और स्क्रीन पर लिखा था—‘Shilpa Shirodkar Shot Dead’। मेरे पास 20-25 मिस्ड कॉल्स थीं। मैं हैरान रह गई थी,” उन्होंने आगे कहा, बाद में फिल्म के निर्माता ने उन्हें बताया कि यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट था। शिल्पा कहती हैं, “जब उन्होंने बताया तो मैं बस यही कह सकी—‘ओके’। हां, थोड़ा ज़्यादा हो गया था। तब कोई PR टीम या सोशल मीडिया नहीं था। कुछ पता ही नहीं चलता था। इजाज़त लेना तब जरूरी नहीं समझा जाता था।”
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें, ‘रघुवीर’ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी जिसमें मुख्य भूमिका में थे सनी देओल। फिल्म की कास्ट में शामिल थे सुनील शेट्टी, सुरेश ओबेरॉय, सुधा चंद्रन, मोनिश बहल, अरुणा ईरानी, गुलशन ग्रोवर और प्रेम चोपड़ा जैसे नाम। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और इसकी कामयाबी ने इस प्रचार-स्टंट को दबा दिया।
बड़े पर्दे पर जल्द होने वाली शिल्पा की वापसी
शिल्पा शिरोडकर जल्द ‘जटाधारा’ से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली है। शिल्पा शिरोडकर ने अपने करियर में ‘खुदा गवाह’, ‘हम’, ‘गोपी किशन’ और ‘आंखें’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































