-25 जुलाई को दिल्ली में आयोजित ओबीसी महाअधिवेशन में अधिकतम संख्या में भागीदारी का आह्वान
हनुमानगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की जिला स्तरीय बैठक कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान पार्षद गुरदीप सिंह चहल के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग अध्यक्ष मनमोहन सोनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कोऑर्डिनेटर गुरदीप सिंह चहल एवं ब्लॉक अध्यक्ष अनंतराम दुधारा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं ओबीसी वर्ग को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसी अवसर पर हाल ही में नियुक्त किए गए पदाधिकारियों – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव रवींद्र बेनीवाल, प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र सागवाल एवं जिला सचिव राजेश मालिया का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं व राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश कोऑर्डिनेटर गुरदीप सिंह चहल एवं जिला अध्यक्ष मनमोहन सोनी ने तीनों पदाधिकारियों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। चहल ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष हर सहाय यादव सहित संगठन के शीर्ष नेताओं का आभार जताया, जिनके मार्गदर्शन में प्रदेश में ओबीसी वर्ग को नई पहचान और सशक्त नेतृत्व मिल रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 25 जुलाई को दिल्ली में अखिल भारतीय ओबीसी कांग्रेस महाअधिवेशन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिकतम संख्या में दिल्ली पहुंचकर ओबीसी वर्ग की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत का परिचय दें।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































