हनुमानगढ़ में जोड़ मेले के उपलक्ष्य में अखंड पाठों के भोग व प्रकाश

249

हनुमानगढ़। टाउन स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह, बाबा महताब सिंह जी निहंग सिंह छावनी बुढ़ा दल में जोड़ मेले के उपलक्ष्य में चल रहे लड़ीवार अखंड पाठों के अंतर्गत गुरुवार को छः अखंड पाठों के भोग डाले गए। इनमें पहला भोग जत्थेदार बाबा जग्गा सिंह परिवार, दूसरा जत्थेदार बाबा जोगा सिंह, तीसरा सरदार रतन सिंह, चौथा जगदीप सिंह, पाँचवाँ गुरप्यार सिंह पुत्र गुरमेल सिंह तथा छठा अमनदीप सिंह पुत्र जसकरण सिंह के परिवार की ओर से डाला गया। इस अवसर पर छः नए अखंड पाठों का प्रकाश भी किया गया। गुरुघर की ओर से भोग डलवाने वाले परिवारों को बाबा जग्गा सिंह ने सरोपा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान हेड ग्रंथि भाई दयाल सिंह ने अरदास कर इलाके में सुख-शांति, खुशहाली और भाईचारे की कामना की।
सेवादार बाबा जोगा सिंह और बाबा जग्गा सिंह ने जानकारी दी कि वार्षिक शहीदी जोड़ मेला 9 सितंबर 2025 (भादो सुदी 25) को बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन शिरोमणी सेवा रतन, शिरोमणी पंथ रतन सिंह साहिब, बाबा बलबीर सिंह जी अकाली 96 करोड़ी, 14वें मुखी शिरोमणी पंथ अकाली बुढ़ा दल, पंजवा तख्त, चलदा वहींर, चक्रवर्ती निहंग सिंह, पंजाब भारत के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति संपन्न होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।