गर्लफ्रेंड को ब्यॉयफ्रेंड के फोन में मिले अपने और कई लड़कियों के 13000 न्यूड फोटो

पुलिस अधिकारी का कहना है क‍ि संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि हमें यह पता लगाने के लिए कुछ और समय चाहिए कि वह इतनी सारी तस्वीरें क्यों रखे हुए थे।

0
188

Nude Photos Bangalore News: बेंगलुरु की एक बीपीओ कंपनी में कार्यरत मह‍िला कर्मचारी ने जब अपने प्रेमी का मोबाइल देखा तो दंग रह गई। मह‍िला ने दावा क‍िया क‍ि जब उसके फोन की गैलरी को ओपन क‍िया तो उसमें न्‍यूड फोटो म‍िलीं।

न्यूड फोटो न केवल उस महिला की थी बल्कि अन्य महिलाओं की भी थी। महिला ने करीब 13,000 न्‍यूड फोटो होने का बड़ा खुलासा क‍िया है। महिला ने इस मामले में कंपनी की लीगल टीम को सूचना दी गई, ज‍िसके बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या बताया महिला ने पुलिस को?
बेलंदूर स्थित बीपीओ की कानूनी प्रमुख की ओर से गत 23 नवंबर को 25 वर्षीय आदित्य संतोष के खिलाफ साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है क‍ि आरोपी संतोष और मह‍िला सहकर्मी प‍िछले चार माह से रिलेशनशिप में थे। इस फोन में संतोष ने अपने साथ ब‍िताए गए अंतरंग पलों को भी रिकॉर्ड कर लिया था।

ये भी पढ़ें: TATA Tech IPO Today: टाटा टेक ने शेयर मार्केट में मचाया धमाल, जानें निवेशक कितने हुए मालामाल 

इसके बाद उसने संतोष से अपना र‍िश्‍ता तोड़ द‍िया और अपने कार्यालय के सीन‍ियर्स को 20 नवंबर को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की ताक‍ि भविष्य में कोई सहकर्मी परेशानी नहीं उठा पाए। मह‍िला का यह भी कहना है कि उसको अंदेशा है कुछ तस्‍वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। कंपनी में काम करने वाली अन्य महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी के इंडिया रीजन के प्रमुख ने अर्चना को तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें: सुहागरात पर पति ने दिखाई ब्लू फिल्म..फिर हर रात करने लगा अजीबोगरीब जिद्द, जानें UP का ये मामला

पुलिस ने इस पूरे मामले में क्या कहा?
पुलिस अधिकारी का कहना है क‍ि संतोष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि हमें यह पता लगाने के लिए कुछ और समय चाहिए कि वह इतनी सारी तस्वीरें क्यों रखे हुए थे। उनमें से कुछ छेड़छाड़ और कुछ वास्तविक हैं। वहीं इसको लेकर भी वैर‍िफाई क‍िया जा रहा है क‍ि क्या उसने इनका इस्तेमाल कर किसी महिला को ब्लैकमेल किया था। उसकी चैट हिस्ट्री और फोन कॉल्स की भी जांच पड़ताल की जा रही है।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।