कौन है निखिल गुप्ता, आतंकी पन्नू ने ऐसा क्या किया कि भारत के खिलाफ हुआ अमेरिका?

अमेरिका ने अब निखिल गुप्ता और एक भारतीय अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके जवाब में भारत ने 29 नवंबर को बयान जारी कर कहा कि था, 18 नवंबर को ही हाई लेवल जांच शुरु कर दी गई। भारत के जवाब के घंटे भर बाद ही अमेरिका ने एक प्रेस रिलीज में पन्नू की हत्या की साजिश के पीछे का पूरा ब्यूरा दिया।

0
170

कुछ दिन पहले अमेरिका ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने का आरोप लगाया था। अमेरिका ने अब निखिल गुप्ता और एक भारतीय अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसके जवाब में भारत ने 29 नवंबर को बयान जारी कर कहा कि था, 18 नवंबर को ही हाई लेवल जांच शुरु कर दी गई। भारत के जवाब के घंटे भर बाद ही अमेरिका ने एक प्रेस रिलीज में पन्नू की हत्या की साजिश के पीछे का पूरा ब्यूरा दिया।

अमेरिकी अधिकारियों ने निखिल गुप्ता पर आरोप लगाया कि उन्होंने न्यूयॉर्क में रह रहे एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए एक लाख डॉलर में हत्यारा तय किया था। इसके लिए उन्होंने बतौर एडवांस हमलावर को 15 हजार डॉलर नकद पहुंचाए थे।

ये भी पढ़े : TATA Tech IPO Today: टाटा टेक ने शेयर मार्केट में मचाया धमाल, जानें निवेशक कितने हुए मालामाल

अभियोग में पन्नू का नाम नहीं है, लेकिन फाइनेंशियल टाइम्स ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए पिछले हफ्ते रिपोर्ट दी थी, कि अमेरिकी अधिकारियों ने प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को विफल किया था। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा दोनों की नागरिकता है। इस मामले में भारत सरकार से अपनी चिंताएं साझा की थीं।

ये भी पढ़े : आतंकी पन्नू ने दी PM मोदी को धमकी, इजरायल जैसे हमले के लिए तैयार रहे भारत, देखें VIDEO

न्यूयॉर्क दक्षिणी जिले के अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने निखिल और एक भारतीय अधिकारी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले भारतीय मूल के एक अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह की हत्या की साजिश रची। गुरपतवंत सिंह ने भारत में एक जातीय धार्मिक अल्पसंख्यक समूह, सिखों के लिए एक अलग देश की मांग की थी।

ये भी पढ़े :  भारत-कनाडा के बीच बढ़ते विवाद में भारत के लाखों स्टूडेंट्स की कैसे होगी सुरक्षा?

अमेरिका ने यह भी आरोप लगाया कि मई 2023 में एक व्यक्ति ने निखिल गुप्ता को अमेरिका में उक्त भारतवंशी अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने का काम सौंपा था। चेक अधिकारियों ने अमेरिका और चेक गणराज्य के बीच द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत 30 जून 2023 को निखिल गुप्ता को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया था।

कौन है निखिल गुप्ता
निखिल गुप्ता एक भारतीय नागरिक है, जिस पर आरोप लगा है कि अमेरिका में रह रहे सिख अलगाववादी नेता की हत्या करने के लिए उसने किलर को सुपारी दी थी। निखिल गुप्ता भारत में बैठे एक शख्स के इशारे पर यह काम कर रहा था। हत्या के लिए किलर का इंतजाम उसी ने किया था। अमेरिकी दस्तावेजों में बताया गया कि वह ड्रग्स और हथियारों की तस्करी का काम भी करता था। निखिल गुप्ता के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

भारत ने बनाई उच्चस्तरीय कमेटी
भारत ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश के मद्देनजर उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है। इस पूरे मसले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारत इन आरोपों को गंभीरता से ले रहा है।

ये भी पढ़े : कनाडा हिंदुओं पर बढ़ा खतरा, आतंकी ने दी देश छोड़ने की धमकी, पढ़ें क्या है India-Canada विवाद?

उन्होंने कहा, “हम पहले ही कह चुके हैं कि द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर अमेरिका के साथ चर्चा के दौरान, अमेरिकी पक्ष ने संगठित अपराधियों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के बीच सांठगांठ से संबंधित कुछ इनपुट साझा किए थे। भारत इसे गंभीरता से ले रहा है। हालांकि, अमेरिका ने इस मामले में अब तक एक बार भी सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। भारत ने भी आतंकी पन्नू की कथित हत्या की साजिश मामले में अमेरिका से मिली चेतावनी की पुष्टि नहीं की है।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।