Alert: राजस्थान में तेजी से फैल रहा है ये वायरस, अबतक मिलें 29 केस

अब तक 450 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं, जिनमें 160 गर्भवती महिलाओं के हैं। जिनमें से तीन गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस है।

0
417

जयपुर: राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को जीका वायरस (Zika Virus) के लिए सावधान होने को कहा है। मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने मंगलवार को बताया ‘अभी तक कुल 29 केस पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, अब तक 450 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं, जिनमें 160 गर्भवती महिलाओं के हैं। जिनमें से तीन  गर्भवती महिलाओं को जीका वायरस है। 24 सितंबर को राज्य में पहले केस की पुष्टि हुई थी। वीनू ने सूचना दी कि 150-200 टीमें प्रभावितों के बारे में पता लगाने के लिए ऑपरेशन चला रही हैं और विभिन्न संस्थाओं ने अबतक जयपुर के 6000 घरों में सर्वे किया है।

क्या है जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस से संक्रमित हर पांच में से एक व्यक्ति में ही इसके लक्षण दिखते हैं। वायरस के शिकार लोगों में जॉइंट पेन, आंखें लाल होना, उल्टी आना, बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके शिकार कुछ ही मरीज को ऐडमिट करने की नौबत आती है। जीका वायरस के मरीज कंप्लीट बेड रेस्ट लें। आपको बता दें ये मच्छर के काटने से फैलता है।

वायरस से ऐसे बचें