Navaratri 2018: कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, नियम और सावधानियां, यहां जानिए सबकुछ

अगर इस दौरान किसी वजह से आप कलश स्‍थापित नहीं कर पाते हैं, तो 10 अक्‍टूबर को सुबह 11:36 बजे से 12:24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्‍थापना कर सकते हैं।

0
1226

नई दिल्ली: कल से यानी बुधवार 10 अक्टूबर 2018 से शरादीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। सबसे पहले कलश स्थापना होती है। इसी बारें में हम आपको तमाम जानकारी यहां प्राप्त करना रहे हैं। इस बार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सिर्फ एक घंटे दो मिनट तक ही रहेगा।

कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 06:22 से 07:25 तक रहेगा। शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के लिए आप आज ही पूरी तैयारी कर ले ताकि कल शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर सकें। अगर इस दौरान किसी वजह से आप कलश स्‍थापित नहीं कर पाते हैं, तो 10 अक्‍टूबर को सुबह 11:36 बजे से 12:24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्‍थापना कर सकते हैं।

कलश स्थापना के लिए सामग्री
लाल रंग का आसन, मिट्टी का पात्र, जौ, कलश के नीचे रखने के लिए मिट्टी, कलश, मौली, लौंग, इलायची, कपूर, रोली, साबुत सुपारी, चावल, अशोका या आम के 5 पत्ते, नारियल, चुनरी, सिंदूर, फल-फूल, माता का श्रृंगार और फूलों की माला।

ऐसे करें कलश स्थापना
1. नवरात्रि के पहले दिन खुद नहाकर मंदिर की सफाई करें और हर शुभ काम की तरह सबसे पहले गणेश जी का नाम लें।
2. मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योत जलाएं और मिट्टी के पात्र में मिट्टी डालकर उसमें जौ के बीच डालें।
3. एक तांबे के लोटे (कलश) पर मौली बांधें और उस पर स्वास्तिक बनाएं।
4. लोटे (कलश) पर कुछ बूंद गंगाजल डालकर उसमें दूब, साबुत सुपारी, अक्षत और सवा रुपया डालें।
5. अब लोटे (कलश) के ऊपर आम या अशोक 5 पत्ते लगाएं और नारियल को लाल चुनरी में लपेटकर रखें।
6. अब इस कलश को जौ वाले मिट्टी के पात्र के बीचोबीच रख दें।

कई लोग व्यवस्था के चलते कलश स्थापना नहीं करते और अधिकांश लोग करते हैं। अगर आपने भी कलश की स्थापना की है, तो दोनों वेला मंत्र जाप करें, चालीसा या सप्तशती का पाठ करना चाहिए। दोनों समय आरती भी करना अच्छा होगा। मां को दोनों वेला भोग भी लगाएं, सबसे सरल और उत्तम भोग हैं लौंग और बताशा मां के लिए लाल फूल चढ़ाए। याद रखें मां को आक, मदार, दूब और तुलसी बिल्कुल ना चढ़ाएं पूरे नौ दिन अपना खान-पान और आहार सात्विक रखें। इसी के साथ नवरात्री की आपको ढ़ेर सारी शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं