Video: आलिया ने सुनाई अपने सौतेले पिता द्वारा छेड़छाड़ की दास्तान, 5 लाख लोगों की आंखों में आए आंसू…

0
588

सोशल मीडिया: इंटरनेट पर वायरल होता Tape A Tale का एक वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। दरअसल, ये वीडियो एक यौन उत्पीड़न की है। जिसमें एक लड़की ने अपना दर्द लिखकर नहीं बल्कि कविता के रूप में बोलकर बंया किया है। अगर आपको याद हो तो पिछले दिनों #MeToo हैशटैग कितना ट्रेंड में था। महिलाएं अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न को सोशल मीडिया पर लिखकर लोगों को अवेयर करने के साथ अपनी आपबीती साझा करने में लगी थी।

हालांकि ये हैशटैग समय-समय के साथ अभी ट्रेंड में बना हुआ लेकिन जब से ये वीडियो इंटरनेंट पर वायरल हुई है तब से एकबार फिर #MeToo ट्रेंड में आ गया। खबरों के मुताबिक, ये वीडियो दिल्ली के किसी कार्यक्रम का है। जहां यूपी की रहने वाली आफरीन खान ने अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी बंया की। जिससे अब Tape A Tale ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड की है।

इस वीडियो को लगभग 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगातार व्हाट्सऐप और फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में कविता है, एक बेटी का दर्द है, एक पिता की हैवानियत है, एक पिता से शिकायतें हैं। Kya Yaad Hai Aapko? टाइटल के इस वीडियो में पात्र बताती है कि उसके पिता से कैसे रिश्ते थे। एक बार उन्होंने तलाक, तलाक, तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया था।

अब हम आपको ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे बस आप ये वीडियो देखिए और अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स पर लिखकर दीजिए।

यहां देखें वीडियों-

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)