अफगानिस्तान में बर्फबारी से 100 मरे, भारत में अलर्ट

0
350

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में तीन दिन में हुई बर्फबारी की वजह से 115 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान में मारे गए 100 लोगों में से 50 एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। पाकिस्तान में मारे गए 15 लोगों में 6 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। वहीं भारत में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मध्यम स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

pak

अधिकारियों ने बताया हिमस्खलन से मुख्य रूप से मध्य और पूवोर्त्तर प्रांतों में सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गये हैं और सड़कें टूट गई हैं। सड़कें टूट जाने की वजह से बचाव दल को हिमस्खलन का शिकार हुये गांवों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।प्राकृतिक आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद उमर मोहम्मदी ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें दूरदराज के नूरिस्तान प्रांत में हुई है।

pak

जहां एक ही गांव में 50 लोगों की मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया, हिमस्खलन की वजह से बार्गमटल जिले का दो गांव पूरी तरफ से दफन हो गये। इनमें से एक गांव से 50 शव बरामद किये गये हैं जबकि बचाव दल दूसरे गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

afghanistan-avalanche

रविवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई, वहीं दिल्ली का मौसम खुशगवार रहा। जम्मू कश्मीर में बारिश से जुड़ी एक घटना में एक लड़के की मौत हो गई। वहीं हिमाचल प्रदेश की उंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मध्यम एवं कम उंचाई वाली पहाड़ियों पर लगातार बारिश हुई। वहीं कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद रहा।