मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे अमित शाह, मिल सकता है वित्त मंत्रालय!

0
418

नई दिल्ली: पीएम मोदी के कैबिनेट में इस बार अनुभव के साथ ही युवा शक्ति को भी मंत्रीमंडल में जगह मिलती नजर आ रही है। इसके साथ ही एक बड़ी खबर ये मिल रही है कि मंत्रीमंडल में अरूण जेटली की जगह अमित शाह लेते नजर आएंगे। दरअसल कयास लगाए जा रहे हैं कि देश के अगले वित्तमंत्री अमित शाह बन सकते हैं। खैर अभी तक तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है।

आपको बता दें, पीएम मोदी और अमित शाह की बैठक के बाद संभावित मंत्रियों को फोन करके पीएम मोदी से मिलने के लिए बुलाया गया है। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट में रविशंकर प्रसाद, सदानंद गौड़ा, पीयूष गोयल, प्रकाश जावेड़कर, जी किशन रेड्डी, साध्वी निरंजन ज्योति, पुरुषोत्तम रुपाला, राम विलास पासवान, रमेश पोखरियाल और मुख्तार अब्बास नकवी मंत्री बनेंगे।

इसके अलावा अर्जुन मेघवाल, दमोह से भाजपा सांसद प्रहलाद पटेल, बाबुल सुप्रियो, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, कैलाश चौधरी, किरण रिजिजू, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, किशनपाल गुर्जर, हरसिमरत कौर, थावरचंद गहलोत, राव इंद्रजीत सिंह, जदयू से आरसीपी सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, राजनाथ कैबिनेट और रामदास अठावले भी इस लिस्ट में शामिल है। इसके साथ ही कुछ नए चेहरे और भी नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को फोन करके शाम चार बजे अपने आवास पर बुलाया है। अब देखना है कि जो खबरें मीडिया में आई है वही तस्वीर शाम 7 बजे नजर आती है या फिर इसमें भी कुछ बदलाव होगा।

जानिए कौनसा सांसद कहां से (जिन्हें किया गया फोन)

1. सदानंद गौड़ा (बेंगलुरु नॉर्थ)

2. राजनाथ सिंह (लखनऊ)

3. अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर)

4. प्रकश जावड़ेकर (राज्यसभा सदस्य)

5. रामदास अठावले (आरपीआई)

6. मुख्तार अब्बास नकवी (राज्यसभा सदस्य)

7. बाबुल सुप्रियो (आसनसोल)

8. सुरेश अंगाड़ी (बेलगाम)

9. जीतेंद्र सिंह (उधमपुर)

10. पीयूष गोयल (राज्यसभा सदस्य)

11. रवि शंकर प्रसाद (पटना साहिब)

12. जी किशन रेड्डी (सिकंदराबाद )

13. प्रह्लाद जोशी (धारवाड़)

14. निर्मला सीतारमन (राज्यसभा सदस्य)

15. स्मृति ईरानी (अमेठी)

16. प्रह्लाद पटेल (दमोह)

17. AIADMK के रवीन्द्रनाथ (थेनी)

18. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्यसभा सदस्य)

19. मनसुख मंडाविया

20. राव इन्द्रजीत सिंह ( गुरुग्राम)

21. कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद)

22. अपना दल की अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर)

23. किरण रिजिजू (अरुणाचल ईस्ट)

24. कैलाश चौधरी (बाड़मेर)

25. संजीव बालियान (मुज़फ्फरनगर)

26. जेडीयू के आरसीपी सिंह (राज्यसभा सदस्य)

27. नित्यानन्द राय (उजियारपुर)

28. थावरचंद गहलोत

29. देबाश्री चौधरी (रायगंज सीट)

30. रमेश पोखरियाल निशंक (हरिद्वार)

31. मनसुख वसावा (भड़ूच)

32. रामेश्वर तेली (डिब्रूगढ़)

33. अकाली दल की हरसिमरत कौर (बठिंडा)

34. सुषमा स्वराज

35. सोम प्रकाश (होशियारपुर)

36. संतोष गंगवार (बरेली)

37. रामविलास पासवान

38. नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना)

39. सुब्रत पाठक (कन्नौज)

40. गजेन्द्र सिंह शेखावत (जोधपुर)

41. हरदीप सिंह पुरी

42. श्रीपद नाईक (नॉर्थ गोवा)

43. हर्षवर्धन (नई दिल्ली)

44. धर्मेंद्र प्रधान

45. वी. मुरलीधरन (राज्यसभा सदस्य)

46. अनुराग ठाकुर (हमीरपुर)

47. एस जयशंकर

48. आरके सिंह