अयोध्या में बनेगी भारत की सबसे बड़ी मस्जिद, दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी

0
230

Ayodhya Mosque: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का लोकार्पण होना है। इसी बीच अयोध्या में भारत की सबसे बड़ी मस्जिद बनने की खबर सामने आई हैं। भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हाजी अराफात शेख को मस्जिद विकास समिति का चेयरमैन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद पैगंबर के नाम पर मस्जिद का नाम मोहम्मद बिन अब्दुल्ला रखा जाएगा। रमजान से पहले मस्जिद की नींव रखी जाएगी। यहां पहली नमाज मक्का के इमाम अब्दुल रहमान अल सुदैस पढ़ेंगे।

अराफात शेख ने आगे बताया कि भारत साधुओं का, संतों का देश है, पीरों का देश है, गरीब नवाज का देश है। फरवरी के बाद एक अच्छा दिन देखकर, रमजान से पहले हम उसकी नींव रखेंगे। इसके लिए मुंबई से ईंट भेजी जाएगी। पांच या छह साल में जब यह प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा, तब वहां पहली नमाज के लिए हम पीर-ए-मोहम्मद को बुलाएंगे।

शेख ने बताया सरकार ने हमें 5 एकड़ जमीन दी थी, कुछ जमीन हमने खरीदी है। कुल 11 एकड़ जमीन में यह प्रोजेक्ट बनेगा। मस्जिद परिसर में कैंसर हॉस्पिटल बनेगा, जहां हर धर्म, हर मजहब के लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे। जिससे देश में मोहब्बत का पैगाम जाएगा। स्कूल, म्यूजियम और लाइब्रेरी बनेगी। यहां वेज किचन बनेगा, जो यहां आने वाले लोगों को मुफ्त खाना खिलाएगा। यहां इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल जैसे पांच कॉलेज बनेंगे। वहां दुबई से बड़ा फिश एक्वेरियम बनेगा।

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे?

दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी
अराफात शेख ने बताया कि अयोध्या से करीब 25 किमी दूर बनने वाली मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी। इसमें 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी, जो 18-18 फीट पर खुलेगी।

आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला सुनाते हुए यूपी सरकार को आदेश दिया था कि वह मुस्लिम पक्ष को धन्नीपुर में मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन दे। 5 फरवरी को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ‘श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ का गठन किया गया था। उसी दिन उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या के रौनाही में धन्नीपुर गांव में सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित की थी। बोर्ड ने सरकार की ओर से दी गई 5 एकड़ जमीन को स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें: नाबालिग से रेप केस में BJP के इस दबंग नेता को हुई 25 साल की सजा, पढ़ें पूरा मामला?

मक्का मस्जिद के इमाम-ए-हरम भी होंगे शामिल
अयोध्या मस्जिद विकास समिति के अध्यक्ष हाजी अरफात शेख ने बताया कि अगले पांच से छह वर्षों में जब मस्जिद बनकर तैयार हो जाएगी तो सभी देशों के शीर्ष मौलवियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें मक्का मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले इमाम-ए-हरम भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: अपनी राशि के अनुसार घर में रखें पालतू जानवर, बनी रहेगी समृद्धि

ताज महल से भी अधिक सुंदर होगी मस्जिद
भाजपा नेता और महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष शेख ने कहा कि मस्जिद ताज महल से भी अधिक सुंदर होगी। हम आधारशिला के लिए देश भर से संतों और पीरों को आमंत्रित करेंगे। अगले साल की शुरुआत में आधारशिला कार्यक्रम होने की संभावना है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।