बिहार सरकार का बड़ा फैसला, 94 लाख परिवारों को देगी 2-2 लाख रुपए, जानें कैसे ?

सरकार एक-दो दिनों में नोटिफिकेशन भी जारी करेगी। बताते चले कि, जातीय और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 9 नवंबर को विधानसभा में पेश की गई थी। उसी समय सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की थी।

0
179

बिहार सरकार (Bihar News) ने लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य की जनता को बड़ी सौगात दी है। बिहार सरकार राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपए देगी। ये रकम इन्हें स्वरोजगार के लिए 3 किश्तों में दी जााएगी। पहली किश्त लोकसभा चुनाव से पहले दे दी जाएगी।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

सरकार एक-दो दिनों में नोटिफिकेशन भी जारी करेगी। बताते चले कि, जातीय और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 9 नवंबर को विधानसभा में पेश की गई थी। उसी समय सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की थी। इस घोषणा पर मंगलवार को कैबिनेट ने मुहर लगाई है। सर्वे में सभी वर्गों में 94 लाख गरीब परिवार चिह्नित किए गए हैं। यह योजना पांच साल के लिए है।

3 किश्तों में किस तरह मिलेगा पैसा?
यह राशि लाभुकों को तीन किश्तों में दी जाएगी। पहले साल 25 फीसदी, दूसरे साल 50 फीसदी और तीसरे साल 25 फीसदी राशि देय होगी। यह योजना पांच वर्षों के लिए लागू की गयी है। वर्ष 2023-24 में 250 करोड़ रुपए, 2024-25 में सांकेतिक रूप से 1,000 करोड़ रुपए, कुल 1,250 करोड़ की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है।

ये भी पढ़ें: Odisha: राम मंदिर से पहले 800 करोड़ की लागत वाले जगन्नाथ मंदिर परिक्रमा प्रोजेक्ट का उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत?

सड़क दुर्घटना और चिकित्सा सहायता योजना में बढ़ी राशि
कैबिनेट में सड़क दुर्घटना में मौत पर परिजन को मिलने वाली राशि में इजाफा किया गया है। सड़क दुर्घटना में मौत पर अब पांच लाख रुपए मिलेगा। पहले 4 लाख की मदद मिलती थी। वहीं, सीएम चिकित्सा सहायता योजना के तहत किडनी (गुर्दा) के इलाज के लिए 2.5 लाख रुपए मिलेगा।

ये भी पढ़ें: PM के इशारे पर क्यों तैयार हुई भजनलाल सरकार के लिए विशेष सलाहकार टीम, जानें क्या होगा काम?

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी। लघु उद्यमी योजना के तहत राज्य में 62 उद्योग लगाने के लिए सरकार ने राशि स्वीकृत की है। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य मंत्री शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: 9 साल में 24.8 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, इन 4 राज्यों में सबसे ज्यादा सुधार

इसके अलावा मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत 9 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। योजना के तहत UPSC, BPSC, SSC, बैंकिंग सेवा भारती बोर्ड, IBPS और रेलवे भर्ती बोर्ड में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को बिहार सरकार प्रोत्साहन राशि देती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।