30 किमी तक बाइक सवारों ने गोलियां मारी, देश में हुई पहली बार अमेरिका जैसी मास फायरिंग

इस घटना को अमेरिका की तरह मास फायरिंग बताया जा रहा है। ऐसा केस भारत में पहली बार आया है। इस पूरी घटना में 11 लोग निशाने पर आए हैं। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है।

0
2413

Bihar Mass Shooting News: बिहार के बेगूसराय में मंगलवार शाम 6 बजे NH-28 पर 2 बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। 30 किलोमीटर के दायरे में दोनों बदमाश गोलियां चलाते रहे। रास्ते में जो आया उसे शूट कर दिया। इसमें 11 लोगों को गोली लगी। इस घटना को अमेरिका की तरह मास फायरिंग बताया जा रहा है। ऐसा केस भारत में पहली बार आया है। इस पूरी घटना में 11 लोग निशाने पर आए हैं। जिसमें 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है।

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। एसपी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है। और 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है।बेगूसराय में फायरिंग के बाद 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय और पटना के अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा, लखीसराय और मुंगेर जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। इन जिलों की पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुटी है। बेगूसराय की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

ये भी जरुर पढ़ें: BoxOffice पर छाई ब्रह्मास्त्र, तीसरे दिन की कमाई जानकर ट्रोलर्स के उड़ जाएंगे होश

भाजपा ने साधा नीतिश सरकार पर निशाना-
राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार और हिन्दुस्तान के इतिहास में यह ऐसी पहली घटना है। यह बहुत दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बिहार के लोग दहशत में जी रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में फौरन हस्तक्षेप करना चाहिए।

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज हर जगह गोली चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे की गोली की बरसात हो रही है। हमारे बिहार में बाहर से आने वाले लोग क्या सोचेंगे।

फायरिंग में मृतक और घायलों की पहचान हुई
मृतक चंदन कुमार (पिपरा गांव), घायलों में विशाल सोलंकी (पटना), रंजीत यादव (मोकामा), नितेश कुमार (बेगूसराय), गौतम कुमार (तेयाय), अमरजीत कुमार (बरौनी), नीतीश कुमार (मंसूरचक), मोहन राजा (मरांची), प्रशांत कुमार रजक और भरत यादव।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।