शर्मनाक: महिला कैदी ने लिखा PM को लेटर, संबंध नहीं बनाने पर रखा जाता है भूखा

चार मार्च को इसमें से ही एक महिला सिपाही ने उसकी बेटी को जेल के पदाधिकारी के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसकी इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गई।

2548
11900

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित शेल्‍टर होम में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के मामले के कारण पहले ही सुर्खियों में था कि अब एक और शर्मनाक खबर आ गई। जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा की एक महिला बंदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जेल में महिला बंदियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है। पदाधिकारियों व राइटर (बंदी) के साथ संबंध नहीं बनाने पर महिला बंदियों पर अत्याचार किया जाता है। जो महिला बंदी समर्पण कर देतीं हैं, उन्हें मोबाइल से बात करने समेत अन्य सुविधाएं दी जाती हैं।

महिला बंदी के इस पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय हरकत में आ गया है। सेक्शन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने राज्य के मुख्य सचिव और मुजफ्फरपुर के डीएम से मामले की रिपोर्ट मांगी है। इसके आलोक में डीएम आलोक रंजन घोष ने पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। टीम एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। उधर इस मामले पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है।

खाना तक कर दिया जाता बंद
बेटी के साथ केंद्रीय कारा में बंद महिला कैदी के अनुसार पदाधिकारियों व राइटर के साथ संबंध बनाने का विरोध करने पर खाना बंद कर दिया जाता है। कोई न कोई आरोप लगाकर पिटवाया जाता है। पत्र में जेल की तीन महिला सिपाहियों के नाम का जिक्र करते हुए कहा गया है कि वे ही दबाव डालती हैं। चार मार्च को इसमें से ही एक महिला सिपाही ने उसकी बेटी को जेल के पदाधिकारी के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। विरोध करने पर उसकी इतनी पिटाई की गई कि वह बेहोश हो गई।

बंदियों को देर रात निकाला जाता
पत्र में महिला कैदी के मुताबिक, राइटर को खुली छूट दे दी गई है। वे देर रात महिला खंड में आते हैं। सभी कैदियों को शाम छह बजे ही अंदर कर दिया जाता है। मगर, राइटर को देर रात तक बाहर रहने की छूट रहती है। उनके साथ महिला बंदी को देर रात बाहर भेज दिया जाता है। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया जाता है।

आपको बता दें, महिला कैदी के इस पत्र के बाद प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन इतना जरूर है इस घटना की छानबीन शुरू हो गई है। आपको बता दें, ये बिहार की दूसरी सबसे बड़ी घटना है। इसके पहले शेल्‍टर होम (बालिका गृह) में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीडऩ की घटनाओं से देश पहले ही शर्मसार है। सोचने वाला सवाल है कि महिलाएं अब जेल में भी सुरक्षित नहीं हैं तो फिर महिलाएं आखिर कहां किस जगह सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें:
WhatsApp यूजर्स की प्राइवेसी का ध्यान रखने आ रहा है ये खास फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
रणबीर के प्यार में कुछ यूं दीवानी हुई आलिया…रहा नहीं होश, देखें क्यों हो रहा ये video इतना वायरल
प्रचंड लपटों से जलकर मिट्टी में मिली 800 साल पुरानी इमारत, देखें Video
आजम खान के फिर बिगड़े बोल, अब रिपोर्टर को दिया भद्दा जवाब, सुनकर आपको भी शर्म आएगी, Video
OMG सेल में मिल रही है, इन स्मार्टफोन्स पर 8 हजार रूपये तक की छूट, यहां से खरीदें

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here