नहीं सुधरे हम तो 2020 तक दूध, गेहूं, चावल, फल जैसी चीजों के लिए तरस जाएंगे- रिपोर्ट

856
6042

जयपुर: जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत अगर नहीं संभला तो पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा हमारे पास, ऐसा हम नहीं बल्कि संसद में पेश की गई पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की रिपोर्ट में दर्ज आंकड़ों का कहना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 2050 तक फल-सब्जियों के अलावा दूध जैसी चीजों के लिए भी तरस जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूध के उत्पादन को लेकर यदि नहीं संभले तो इसका असर जल्द ही यानी 2020 तक दिखने लगेगा। दूध के उत्पादन में 1.6 मीट्रिक टन की कमी आ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, दूध के उत्पादन में सबसे ज्यादा गिरावट उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगी।

बढ़ता तापमान डालेगा फसलों पर असर-
रिपोर्ट में कहा गया कि, जलवायु परिवर्तन का सीधा असर फसलों पर भी दिखाई देगा। 2020 तक चावल के उत्पादन में 4 से 6 फीसदी, आलू में 11, मक्का में 18, सरसों में 2 फीसदी तक कमी आ सकती है। वहीं, सबसे बुरा असर गेंहू की उपज पर होगा। अनुमान है कि गेहूं की उपज 60 लाख टन तक गिरेगी और ऐसा बढ़ते तापमान के कारण होगा। इससे न केवल फसल बल्कि किसान भी परेशान होगा।

रिपोर्ट में कपास की खेती को लेकर कहा गया है कि, उत्तर भारत में जलवायु परिवर्तन के कारण कपास उत्पादन कम होने तो मध्य और दक्षिण भारत में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिम तटीय क्षेत्र केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र तथा पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप में नारियल उत्पादन में इजाफा होने का अनुमान है।

सेब के बागों पर मड़राता खतरा
सेब के बागानों पर रिपोर्ट में कहा गया है कि सेब की खेती समुद्र तल से 2500 फीट की ऊंचाई पर करनी होगी। क्योंकि अभी खेती 1230 मीटर की ऊंचाई पर होती है। आने वाले वक्त में यहां गर्मी बढ़ने से सेब के बाग सूख जाएंगे और खेती ऊंचाई वाली जगह पर स्थानांतरित करनी पड़ेगी।

एक शोध में कहा है कि भारत के लिए चावल और गेहूं के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। साल 2050 तक भारत की जनसंख्या चीन से भी आगे निकल चुकी होगी और देश को 39.4 करोड़ अतिरिक्त लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी होगी और ऐसे में इन दोनों फसलों के बदौलत यह नामुमकीन सा लग रहा है।

ये भी पढ़ें:
– Ex गर्लफ्रेंड के दावों से मच सकती क्रिकेटर रोहित शर्मा की निजी जिंदगी में खलबली, जानिए पूरा मामला
– 27 जनवरी हार्दिक कर रहे हैं शादी, जानिए कौन है दुल्हन
– आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर
– ‘मोदी हटाओ प्रतियोगिता’ में, जानिए 15 दलों के इन बड़े नेताओं ने क्या-क्या बोला?
– महागठबंधन पर निशाना साधते हुए PM मोदी ने कहा- वाह..क्या सीन है
– ये फोटो आपको पागल बना देगी, जानिए क्या है माजरा
– क्या ’10 Year Challenge’ के नाम पर आपका फेशियल डेटा चुरा रहा है फेसबुक, जानिए कैसे?
– 30 दिनों के अंदर Instagram और Google से सीखें अंग्रेजी बोलना

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here