CJP का कल देशभर में प्रदर्शन का ऐलान, कहा- Every District. One Day. One Demand

64

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janta Party) अब देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्टर के मुताबिक, शुक्रवार (24 जुलाई) को देश के हर जिले में प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की गई है।

Every District. One Day. One Demand का नारा
पार्टी ने अपने आह्वान में कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य देशभर में पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता दिखाना है। पोस्टर में ‘Every District. One Day. One Demand’ का नारा देते हुए छात्र संगठनों और अन्य संगठनों से मिलकर प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की गई है।

सीजेपी ने लोगों ने से की ये अपील
सीजेपी पोस्टर के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान आयोजकों को संबंधित प्रशासन से आवश्यक अनुमति और लॉजिस्टिक्स के लिए समन्वय करने को कहा गया है। इसके अलावा, प्रदर्शन स्थल पर छात्रों की मांगों को पढ़कर सुनाने और पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताने की अपील की गई है।

करीब एक महीने में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। शुरुआती सख्ती के बाद अब सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। वहीं, सीजेपी के प्रतिनिधियों ने नीट छात्रों के मुद्दे पर सरकार के सामने अपनी मांगे भी रखी हैं। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफी सबसे बड़ी मांग है।सीजेपी की मांगों पर सरकारी की ओर से अभी कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

24 घंटे में CJP को जेपी नड्डा ने 4 बार ऑफर भेजा
सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे में CJP को जेपी नड्डा के घर या ऑफिस पर बातचीत के लिए 4 बार ऑफर भेजा जा चुका है।

हालांकि, CJP ने कहा है कि सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर आए या फिर किसी न्यूट्रल जगह पर चर्चा करे। हम किसी के घर या ऑफिस नहीं जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।