देश में कोरोना संक्रमण के मामले 17 हजार के पार, 3 जोन में बंटा यह सबसे संक्रमित राज्य

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य को 3 जोन में बांटा है। रविवार को महाराष्ट्र में 552 नए मामले सामने आए।

0
1021

पुणे: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 17 हजार 265 मामले सामने आए हैं। इनमें 14 हजार 175 का इलाज चल रहा है। 2546 ठीक हुए हैं, वहीं 543 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे राज्य को 3 जोन में बांटा है। रविवार को महाराष्ट्र में 552 नए मामले सामने आए।

उधर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य के ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 26 जिलों में सोमवार से औद्योगिक कामकाज शुरू कर दिया जाएगा। इन जिलों में कोरोना के केस कम हैं। पहला रेड जोन, दूसरा ऑरेंज जोन और तीसरा ग्रीन जोन है। रेड जोन में उन इलाकों को रखा गया है जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिसमें मुंबई, थाने, पालघर, पुणे, नागपुर, रायगढ़, सांगली और औरंगाबाद का नाम शामिल है। महाराष्ट्र में रविवार शाम तक कोरोना मरीजों की संख्या 4200 हो गई।

महाराष्ट्र के ऑरेंज जोन-
महाराष्ट्र के ऑरेंज जोन में रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, कोल्हापुर, नासिक, अहमदनगर, जलगांव, उस्मानाबाद, बीड़, जालना, हिंगोली, लातूर, अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाना, वाशिंम और गोंदिया के नाम हैं। ग्रीन जोन में धुले, नंदूरबार, सोलापुर, परभनी, नांदेड़, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली जैसे जिलों का नाम है।

वहीं बात करें राजस्थान की तो सोमवार को 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से जयपुर में 8, झुंझुनूं, जोधपुर और कोटा में 2-2, जबकि अजमेर, बांसवाड़ा और नागौर में 1-1 संक्रमित मिला। राज्य में इस बीमारी से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 205 लोग ठीक हो चुके हैं।

जानें कहां कितने मामले-

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 4200 507 223
दिल्ली 2003 290 45
तमिलनाडु 1477 411 15
मध्यप्रदेश 1407 131 72
राजस्थान 1495 205 24
गुजरात 1851 105 63
उत्तरप्रदेश 1117 127 17
तेलंगाना 858 186 21
आंध्रप्रदेश 647 65 17
केरल 401 270 3
कर्नाटक 390 114 16
जम्मू-कश्मीर 350 56 5
पश्चिम बंगाल 339 62 12
हरियाणा 250 112 5
पंजाब 244 37 16
बिहार 96 42 2
ओडिशा 68 24 1
उत्तराखंड 42 9 0
हिमाचल प्रदेश 39 16 2
असम 34 17 1
छत्तीसगढ़ 36 25 0
झारखंड 41 0 2
चंडीगढ़ 29 9 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 15 11 0
मेघालय 11 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 7 4 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

गौरतलब है कि गोवा और मणिपुर पूरी तरह से कोरोना मुक्त हो चुके हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त है। यहां दो मरीज थे, दोनों पूरी तरह ठीक हो गए हैं। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार शाम को कहा कि राज्य में फिलहाल कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। सभी सात मरीज ठीक हो गए हैं। इन्हें क्वारैंटाइन किया गया है। दूसरी तरफ, कोरोना महामारी की वजह से मजदूरों के एक से दूसरे राज्य में जाने पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी गई है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now