Bihar Flood: उफान पर कई नदियां, 13 जिलों में बाढ़ का हाईअलर्ट, देखें VIDEO

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से अगले 24 घंटे के दौरान बिहार की गंडक, कोशी, महानंदा समेत कई नदियों में जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है।

587

नेपाल और बिहार (Bihar Flood) में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण 13 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से नेपाल और बिहार में लगातार बारिश होने से राज्य के 13 जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

आपदा विभाग ने बिहार के 13 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण,वैशाली, पटना, जहानाबाद, मधुबनी और भोजपुर प्रशासन को अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है।

जानकारी के अनुसार, नेपाल से सटे बिहार के जिलों में नदियां उफान पर हैं। नरकटियागंज, गोपालगंज, सहरसा समेत अन्य इलाकों के निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। सहरसा, बीरपुर, सुपौल और नजदीकी सभी जिले और तटबंध पर सभी अधिकारी भी अलर्ट हैं। तटबंध के पास रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर Gaurav Taneja से तलाक लेंगी पत्नी रितु राठी, प्रेमानंद महाराज के सत्संग से वायरल हुआ VIDEO

शिवहर में बागमती नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जल संसाधन विभाग और आपदा विभाग ने कहा है कि नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से अगले 24 घंटे के दौरान बिहार की गंडक, कोशी, महानंदा समेत कई नदियों में जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है।

लेटेस्ट खबरों के लिए व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े, यहां लिंक पर क्लिक करें…

डीएम ने कहा कि बाल्मीकिनगर बराज से डिस्चार्ज किये गए पानी गोपालगंज में अगले 20 से 24 घंटे में पहुंचता है। इसलिए प्रशासन पूरी तरह के अलर्ट और मुश्तैद है। कंट्रोल रूम को चालू कर दिया गया है। सभी सीओ-बीडीओ और थानाध्यक्ष को तटबंधों की निगरानी में लगाया गया है।

इस बीच नेपाल में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ है, जिससे पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और सात लोग लापता हो गए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।