डिजिटल माध्यमों पर सबसे तेज बढ़ रही है हिन्दी, जानिए और कहां-कहां आया सुधार

0
495

कोई भाषा मातृभाषा का विकल्प नहीं हो सकती। हिन्दी के साथ भी ऐसा ही है। तमाम चिंताओं और दुश्वारियों के बीच हिन्दी देश में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। ये हिन्दी की ताकत ही है कि तमाम बड़ी विदेशी कंपनियां हिन्दी को बढ़ावा दे रही हैं। आज हिंदी दिवस के मौके पर आपको खुशखबरी देते हैं और बताते है कि किन-किन क्षेत्रों में हिंदी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

43.63% लोग देश में हिन्दी भाषा बोलते हैं। 
जबकि 2001 में यह आंकड़ा 41.3% था। तब 42 करोड़ लोग हिन्दी बोलते थे। 2011 में ये 52 करोड़ हो गए। हाल ही में जारी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार 2001 से 2011 के बीच हिन्दी बोलने वाले 10 करोड़ बढ़ गए। यानी हिन्दी देश की सबसे तेजी से बढ़ती भाषा है।

बढ़ी हिंदी अखबार बढ़ने वालों की संख्या-
17.6 करोड़ है देश में हिन्दी अखबार पढ़ने वालों की संख्या। 2014 में यह 12.1 करोड़ थी। यानी हिन्दी अखबार पढ़ने वालों की संख्या 45% बढ़ी है।

सरकारी कामकाज के लिए हिंदी का उपयोग-
2021 तक 8.1 करोड़ लोग डिजिटल पेमेंट के लिए हिन्दी का उपयोग करने लगेंगे। जबकि 2016 में यह संख्या 2.2 करोड़ थी। सरकारी कामकाज के लिए 2016 तक 2.4 करोड़ लोग हिन्दी का इस्तेमाल करते थे जो 2021 में 9.4 करोड़ हो जाएंगे।

डिजिटल माध्यमों पर भी हिंदी की धूम-
-2016 में डिजिटल माध्यम में हिन्दी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी। जो 2021 में बढ़कर 14.4 करोड़ होने का अनुमान है।

-2021 में हिन्दी में इंटरनेट उपयोग करने वाले अंग्रेजी में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों से अधिक हो जाएंगे। 20.1 करोड़ लोग हिन्दी का उपयोग करने लगेंगे। गूगल के अनुसार हिन्दी में सामग्री पढ़ने वाले हर वर्ष 94% बढ़ रहे हैं, जबकि अंग्रेजी में 17% प्रतिवर्ष है।

-अमेजन इंडिया ने हाल ही में अपना एप हिन्दी में लॉन्च किया है। ओएलएक्स, क्विकर जैसे प्लेटफॉर्म पहले ही हिन्दी में उपलब्ध हैं। स्नैपडील भी हिन्दी में आ चुका है।

समस्या- मंत्री और अधिकारी ही नहीं करते हिन्दी का प्रयोग
हाल ही में राजभाषा विभाग के सचिव ने कहा है कि मंत्रियों और विभागों की ओर से मिलने वाले पत्रों में सिर्फ 10 से 20 प्रतिशत ही हिन्दी में होते हैं। हालांकि अधिकांश मंत्री दावा करते हैं कि वे 50 से 60 प्रतिशत पत्र-व्यवहार हिन्दी में करते हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं