WorldCup में 7 सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, देखें ये शानदार VIDEO

वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 शतक हैं। सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंचे।

0
170

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने भारत को 273 रन का टारगेट दिया है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए। जवाब में भारत से श्रेयस अय्यर और विराट कोहली क्रीज पर हैं। 32 ओवर के बाद टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 244 रन बना लिए हैं।

भारत से ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुरुआती ओवरों में ही अटैक करना शुरू कर दिया। उन्होंने 30 गेंद पर फिफ्टी और 63 गेंद पर सेंचुरी लगाई। वह 84 गेंद पर 131 रन बनाकर आउट हुए, इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के लगाए।

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 बॉल पर शतक लगाया। वह वनडे वर्ल्ड कप में 7 सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 44 पारियों में 6 शतक हैं। रोहित ने 2015 में एक और 2019 में 5 शतक लगाए थे। ये रोहित के वनडे करियर का 31वां शतक है।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकार्ड, पढ़कर फैंस का टूटेगा दिल

वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 शतक हैं। सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंचे। सचिन तेंदुलकर पहले (49 शतक) और विराट कोहली दूसरे (47 शतक) नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें: Ex गर्लफ्रेंड के दावों से मच सकती क्रिकेटर रोहित शर्मा की निजी जिंदगी में खलबली, जानिए पूरा मामला

रोहित ने अपनी फिफ्टी भी 30 गेंद पर ही पूरी कर ली थी। उन्होंने 63 गेंद पर शतक लगाया। वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक लगाया था।

ये भी पढ़ें: क्या है फॉस्फोरस बम, इजरायल ने गाजा पर की ‘मौत की बारिश’ चारों तरफ मची तबाही..

चर्चा में रह सकता मैच
दरअसल, विराट कोहली और नवीन उल हक पर दोनों देशों के फैंस की नज़रें रहने वाली हैं। आईपीएल में हुए विवाद की वजह से ये दोनों खिलाड़ी चर्चा में रहे हैं। आईपीएल विवाद के बाद पहली बार विराट कोहली और नवीन उल हक का आमना सामना होगा।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें: 50 हजार साल बाद जागा दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस, क्या आने वाली है एक भयानक महामारी?

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।