15 साल बाद ‘मोदी के परिवार’ में जल्द हो सकती है नवीन पटनायक की एंट्री, सियासी हलचल तेज?

1998 में भाजपा और BJD का गठबंधन हुआ था, जो 2009 में टूट गया था। 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियों ने साथ लड़ा था। इसके अलावा 2000 और 2004 के विधानसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव में उतरी थीं।

0
159

Odisha BJP BJD Alliance: लोकसभा चुनावों में बस कुछ महीने बाकी है कि ऐसे में पार्टियों के दल बदलने की खबरें लगातार आ रही है। इस बीच ओडिशा से खबर आयी है कि जल्द बीजेडी एनडीए में शामिल हो सकता है। बुधवार (6 मार्च ) को भुवनेश्वर में BJD के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के घर नवीन निवास में चुनाव को लेकर लंबी मीटिंग हुई।

इस मीटिंग के बाद BJD के वाइस प्रेसिडेंट देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि हमारी BJP के साथ अलायंस पर चर्चा चल रही है। हमारी पार्टी ओडिशा के लोगों के हितों को लेकर जरूरी फैसला लेगी। उधर, बुधवार को ही दिल्ली में भी ओडिशा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की लंबी बैठक हुई। इस बैठक के बाद भाजपा सांसद जुआल ओरम ने भी अलायंस को लेकर चर्चा होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अलायंस पर बातचीत चल रही है, लेकिन फाइनल फैसला आलाकमान ही करेगी।

ये भी पढ़ें: ट्रम्प ने फिर भारतवंशी को हराया, निक्की हेली ने राष्ट्रपति उम्मीदवार से नाम वापस लिया

इससे पहले पहले नीतीश कुमार की JDU के बाद NDA में शामिल हुई थी। जानकारों का कहना है कि BJD NDA की सबसे भरोसेमंद पार्टी मानी जाती थी। लेकिन 2009 के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर अलायंस टूट गया था। BJD चाहती थी कि विधानसभा में भाजपा 163 सीटों में से 40 पर चुनाव लड़े, जबकि भाजपा 63 सीटों पर उम्मीदवार उतारना चाहती थी। वहीं, लोकसभा के लिए भी BJD भाजपा को 21 में से 6 सीटें देना चाहती थी। जबकि भाजपा 9 सीटें चाहती थी।

ये भी पढ़ें: लॉन्च हुई Realme 12 5G सीरीज, ये होगी कीमत और फीचर्स, फ्री मिलेगा ईयरबड्स जानें कैसे?

कब हुआ था BJD गठबंधन NDA के साथ
1998 में भाजपा और BJD का गठबंधन हुआ था, जो 2009 में टूट गया था। 1998, 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव दोनों पार्टियों ने साथ लड़ा था। इसके अलावा 2000 और 2004 के विधानसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियां एक साथ चुनाव में उतरी थीं।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।