इस दिन फिर से दुल्हा बनेंगे पुलकित सम्राट, वेडिंग कार्ड हुआ लीक, देखें तस्वीर

इससे पहले 33 साल की कृति ने वैलेंटाइन डे पर पुलकित के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘लेट्स मार्च टुगेदर, हैंड इन हैंड’।

0
94

Pulkit Kriti Wedding News: बॉलीवुड का चर्चित कपल जल्द शादी करने वाला है। इस कपल की शादी का कार्ड भी साेशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हम बात कर रहे हैं कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की जो बीते काफी वक्त से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं।

वायरल हो रहे हैं इस एनिमेटेड कार्ड पर लिखा है, ‘अपने स्क्वाॅड के साथ जश्न मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। लव, कृति और पुलकित।’ भले ही कृति और पुलकित ने अब तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 13 से 15 मार्च के बीच शादी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: राम पर मजाक करना शाहरुख खान को बड़ा भारी, देखिए ये वीडियो लोगों ने कैसे लगाई क्लास?

इससे पहले बीते 30 जनवरी को पुलकित और कृति की सगाई की फोटोज भी सामने आई थीं। दोनों के एक कॉमन फैमिली फ्रेंड ने प्राइवेट पार्टी के कुछ फोटोज शेयर किए थे जिसमें कृति-पुलकित इंगेजमेंट रिंग पहने नजर आए थे।

ये भी पढ़ें:  लावा ब्लेज Curve 5G स्मार्टफोन 17,999 में लॉन्च, जानें फोन का क्या है सबसे बढ़िया फीचर्स?

इससे पहले 33 साल की कृति ने वैलेंटाइन डे पर पुलकित के साथ एक पोस्ट शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘लेट्स मार्च टुगेदर, हैंड इन हैंड’। उनके इस पोस्ट से यूजर्स ने इस बात का अनुमान लगाया था कि दोनों मार्च में शादी करने वाले हैं। आपको बता दें पुलकित की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।