ट्रम्प ने फिर भारतवंशी को हराया, निक्की हेली ने राष्ट्रपति उम्मीदवार से नाम वापस लिया

अमेरिका में नवंबर 2024 में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन यानी राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इसके पहले दोनों मुख्य पार्टियां (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) अपने-अपने उम्मीदवारों का चुनाव कर रही हैं।

0
139

अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव चल रहे हैं। बुधवार को 15 राज्यों में वोटिंग हुई। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से सभी 15 सीटों पर बाइडेन की जीत हुई। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से 14 सीटों पर ट्रम्प जीते।

ट्रम्प ने भारतवंशी निक्की हेली (Nikki Haley) को हराया। हेली सिर्फ 1 सीट पर जीत हासिल कर पाईं। इसके बाद अब उन्होंने राष्ट्रपति उम्मीदवार की दावेदारी से नाम वापस लेने का फैसला किया है। निक्की हेली दूसरी भारतवंशी कैंडिडेट हैं जो अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी की रेस से बाहर हो गई हैं। इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी के विवेक रामास्वामी ने शुरुआती चुनाव हारने के बाद उम्मीदवारी से नाम वापस ले लिया था।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल का खेल अब चक्षु करेगा फेल, जानें शिकायत दर्ज करने का पूरा प्रोसेस?

अमेरिका को क्या मैसेज दिया निक्की ने
निक्की ने कहा- मैंने अपने कैम्पेन की शुरुआत जिन शब्दों से की थी, वही दोहरा रही हूं। उन महिलाओं और लड़कियों का खासतौर पर शुक्रिया, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। हमें आगे भी मजबूत और साहसी रहना होगा। न डरने की जरूरत है और न हिम्मत हारने की। अगर हम ऐसा करते हैं तो, आप और हम जहां भी जाएंगे, वो ईश्वर हमारे साथ होगा। इस कैम्पेन के दौरान मैंने अपने इस देश की महानता को देखा। दिल की गहराइयों से आज सिर्फ यही कहना चाहती हूं…शुक्रिया अमेरिका।

ये भी पढ़ें: लॉन्च हुई Realme 12 5G सीरीज, ये होगी कीमत और फीचर्स, फ्री मिलेगा ईयरबड्स जानें कैसे?

वहीं निक्की हेली को हराकर डोनाल्ड ट्रम्प ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने मार-ए-लागो में अपने रिसॉर्ट में सुपर ट्यूजडे को अमेरिका के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। ट्रम्प ने अपनी जीत पर रिसॉर्ट में एक पार्टी भी रखी। उन्होंने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए उन्हें ये चुनाव हर हाल में जीतना होगा।

इस काम में पहली अमेरिकी महिला बनीं निक्की
अब तक 24 राज्यों में प्राइमरी चुनाव हो चुके हैं। रिपब्लिकन पार्टी से ट्रम्प को टक्कर देने वाली निक्की हेली दो जगहों- वर्मोंट और वॉशिंगटन से जीतीं। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, हेली को वर्मोंट में 92% वोट मिले। वहीं, वॉशिंगटन में उन्हें 63% वोट मिले थे और ट्रम्प को 33% वोट मिले थे। इसी के साथ निक्की हेली अमेरिकी इतिहास में रिपब्लिकन प्राइमरी जीतने वाली पहली महिला बनीं। ट्रम्प 2016 में भी वॉशिंगटन से प्राइमरी इलेक्शन हार गए थे। आखिरकार निक्की ने बुधवार देर रात अपना नाम रेस से वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें: कौन है विवेक रामास्वामी? जिसके फैन हुए एलन मस्क..

क्या है सुपर ट्यूजडे 
अमेरिका में नवंबर 2024 में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन यानी राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इसके पहले दोनों मुख्य पार्टियां (डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन) अपने-अपने उम्मीदवारों का चुनाव कर रही हैं। इसके लिए अलग-अलग राज्यों में वोटिंग हुई है। संवैधानिक तौर पर सुपर ट्यूजडे शब्द का कोई अर्थ नहीं है, लेकिन मोटे तौर पर आप कह सकते हैं कि इस दिन एक साथ कई राज्यों में प्राइमरी वोटिंग होती है। इन चुनाव से अंदाजा लग जाता है कि किस पार्टी से कौन नवंबर में होने वाले चुनाव में पार्टी का प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट होगा।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।