Loksabha Election 2019: BJP ने जीते राहुल गांधी के गढ़, जानें किन राज्यों में कांग्रेस हुई धराशायी

0
330

नई दिल्ली: 17 वीं लोकसभा में पहली बार ऐसा हुआ जब कोई गैर कांग्रेसी सरकार बहुमत के साथ सत्ता में लौट आई। 2014 के मुकाबके बीजेपी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2014 में 282 सीटें पाने वाली बीजेपी तीन सौ का आंकड़ा पार कर गई। एनडीए का आंकड़ा 355 तक पहुंचा।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही पार्टी का 17 राज्यों में सूपड़ा साफ हो गया। 10 राज्यों में तो बीजेपी ने कांग्रेस की ऐसी हालात की वह अपने लिए एक सीट भी नहीं बचा पाई। आइए जानते हैं कांग्रेस को कहां-कहां मिली हार…

गुजरात:
नरेंद्र मोदी का जादू गुजरात में साफ दिखाई दिया। यहां 26 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। कभी इसी राज्य में विधानसभा चुनावों में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी।

दिल्ली:
नरेंद्र मोदी का जादू वैसे तो पूरे देश भर में दिखाई दिया, लेकिन दिल्ली में जिस ताकत के साथ बीजेपी जीत दर्ज की उसने सबको हैरान कर दिया। यहां बीजेपी को सातों सीटों पर जीत दर्ज की।

बिहार और महाराष्ट्र
दोनों राज्यों की 88 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को बिहार में एक और महाराष्ट्र में एक सीट मिली है। जब दो बड़े प्रदेशों की इतनी सीटों में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलेंगी तो आप देश के मिजाज का हिसाब लगा सकते हैं।

मध्यप्रदेश और छत्तसीगढ़
ऐसा ही हाल कांग्रेस का छत्तीसगढ में दो और मध्यप्रदेश में एक सीट के साथ रहा। जबकि कांग्रेस वहां भी हार गई जो उसके विधानसभा चुनावों के बाद गढ़ बन चुके थे।

राजस्थान
राजस्थान में भी कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई। यहां बीजेपी को 25 सीटें मिलीं। यहां भी कांग्रेस का विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन रहा था।

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने 4 सीटें जीतीं और कांग्रेस के फिर से कुछ हाथ नहीं लगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड की पांचो सीटों पर बीजेपी का कब्जा। कांग्रेस को नहीं मिली एक भी सीट।

अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में भी कांग्रेस को जीरो मिला। यहां बीजेपी ने दो सीट जीती।

अब आप सोचेंगे की जब कांग्रेस को हिंदी भाषीय राज्यों में इतनी करारी हार का सामना करना पड़ा तो वह किन राज्यों की बदौलत 50 आकंड़ा छू पाई। दरअसल, इसका सबसे बड़ा श्रेय केरल, पंजाब और तमिलनाडु को जाता है जहां पार्टी ने उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन किया।