मोदी लहर नहीं तय कर पाई इन बॉलीवुड स्टार्स का राजनीतिक करियर

4108
15649

17वीं लोकसभा चुनावों के दिनभर चले रझानों के बाद अब तस्वीर साफ होने लगी है। जहां एनडीए ने 300 से ज्यादा का आकंड़ा पार कर लिया और एकबार नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं चुनावी मैदान में इसबार कई नए और पुराने बॉलीवुड स्टार्स ने मोदी लहर का सहारा लेते हुए अपनी किस्मत अजमाई। जिसमें कई स्टार्स पार हुए तो कई स्टार्स को जनता ने साफतौर से नकार दिया। ऐसा नहीं सिर्फ मोदी ही बल्कि बॉलीवुड स्टार्स ने कई क्षेत्रीय और कांग्रेस पार्टी के सहारे भी चुनाव लड़े। चलिए जानते हैं किसे स्टार्स को हुआ मोदी लहर का फायदा और किसे हुआ नुकसान…।

स्मृति ईरानी 
छोटे पर्दे की तुलसी यानि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी सीट पर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सामना कर रही हैं। वो इससे पहले राहुल गांधी के खिलाफ 2014 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं। लेकिन इस बार आ रहे रुझानों में दोनों की कड़ी टक्कर है। फिलहाल इसमें स्मृति ईरानी अभी तक आगे चल रही हैं।

सनी देओल
बड़े पर्दे पर लंबे समय से धाक जमाने वाले सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बाद चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया है और गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रुझानों में सनी लगभग 50, 000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

हेमा मालिनी 
मथुरा लोकसभा सीट से एक और बार भाजपा ने हेमा मालिनी पर भरोसा जताया है। उनके सामने यहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पाठक और महागठबंधन प्रत्याशी नरेंद्र सिंह मैदान में हैं। रुझानों में हेमा मालिनी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

उर्मिला मातोंडकर
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने इसी चुनाव से कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर मुंबई नॉर्थ सीट से शुरू किया है। उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार गोपाल शेट्टी है। आ रहे रुझानों के हिसाब से अब उर्मिला की हार तय मानी जा रही है।

शत्रुघ्न सिन्हा 
करीब तीन दशक से बीजेपी से जुड़े रहे दिग्गज नेता और हिंदी सिनेमा के ‘शॉट गन’ शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला भाजपा के रविशंकर प्रसाद हैं। रुझानों में रविशंकर, शत्रुघ्न सिन्हा से काफी आगे चल रहे हैं।

रवि किशन
भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के स्टार रवि किशन योगी आदित्यनाथ का गढ़ रही गोरखपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं। उनका का मुकाबला कांग्रेस के मधुसूदन तिवारी और गठबंधन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के राम भूवल निषाद से है। रुझानों में रवि किशन जीत रहे हैं।

राज बब्बर
उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस ने अभिनेता राज बब्बर को टिकट दिया है। उनके सामने भाजपा ने राजकुमार चाहर को मैदान में उतारा है। महागठबंधन ने श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर भरोसा जताया है। रुझानों में राज बब्बर की हार दिख रही है।

दिनेश यादव (निरहुआ) 
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सीट से बीजेपी ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में हैं। निरहुआ की इस सीट पर हार तय मानी जा रही है।

मनोज तिवारी 
भाजपा की ओर से मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को चुनौती दे रहे हैं। रुझानों में मनोज तिवारी की जीत दिख रही है।

बाबुल सुप्रियो 
बॉलिवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो ने 2014 में भाजपा का हाथ थामा था। उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें केंद्रीम मंत्री बनाया गया है। बाबुल आसनसोल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला टीएमसी की उम्मीदवार मुनमुन सेन है। रुझानों में बाबुल सुप्रियो की जीत पक्की लग रही है।

जयाप्रदा 
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर इस बार लोगों की निगाहें हैं। भाजपा ने एक्ट्रेस जयाप्रदा को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला पहली लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे सपा नेता आजम खां से हैं। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक संजय कपूर पर दांव लगाया है। रुझानों में जयाप्रदा पीछे चल रही हैं।

प्रकाश राज
साउथ सिनेमा के शानदार एक्टर प्रकाश राज एक और बार अपनी किस्मत अजामा रहे हैं। प्रकाश राज ने पहली बार कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इस सीट पर बीजेपी के पीसी मोहन पिछले दो बार से लगातार जीतते आ रहे हैं। तीसरी बार भी प्रकाश राज इसी सीट से लड़ रहे हैं। आ रहे रुझानों के हिसाब से इस बार भी प्रकाश राज  हार तय है।

इसके अलावा भी कई स्टार्स हैं जिनका खाता तक नहीं खुला। जिसमें मुनमुन सेन, पूनम सिन्हा आदि अभिनेत्रियां हैं।

ये भी पढ़ें:
Video: भावुक हुए पीएम मोदी कहा- देश ने फकीर की झोली भरी, अब अपेक्षाएं भी ज्यादा
सबका साथ+सबका विकास+ सबका विश्वास= विजयी भारत: नरेन्द्र मोदी
मोदी पर देश बांटने के आरोप लगे लेकिन जनता ने पसंद किया, यहां पढ़िए विदेशी मीडिया की कवरेज

नरेन्द्र मोदी की वो 5 बड़ी बातें, जो जनता के बीच बनी काफी पॉपुलर
Election Result 2019: रुझानों में बीजेपी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, नरेन्द्र मोदी के आगे फीका पड़ा विपक्ष

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here