कंडोम के अलावा जल्द आ रहा पुरूषों के लिए खास जैल, ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल

0
659

लाइफस्टाइल डेस्क: दुनियाभर में आधी से ज्यादा प्रेग्नेंसी अनचाही ही होती हैं। महिलाओं के लिए तमात तरह के बर्थ कंट्रोल के तरीके बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन पुरूषों के लिए केवल कंडोम या सर्जरी के अलावा लंबे समय तक प्रजनन रोकने के लिए कोई ऑप्शन नहीं है।

लेकिन अब है कि, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ने मेल बर्थ कंट्रोल जैल तैयार किया है। इस जेल का पुरुषों पर ट्रायल शुरू होने वाला है। अगर यह सफल हुआ तो कंडोम के अलावा पुरुषों के लिए एक और बर्थ कंट्रोल ढूंढने में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल होगी।

इस मेल बर्थ कंट्रोल जेल से स्पर्म का प्रोडक्शन रोका जा सकेगा। इसका ट्रायल 420 कपल्स पर किया जाएगा. इस जेल  को 4 से 12 हफ्तों के लिए कंधों पर लगाकर देखा जाएगा, कि पुरुष इसे समन कर पा रहे हैं या नहीं। इसी दौरान इन पुरुषों के स्पर्म लेवल को काउन्ट किया जाएगा। साल भर चलने वाला ये ट्रायल अगर सफल हुआ तो पुरुषों को कंडोम के अलावा एक और ऑप्शन मिल जाएगा।

कंडोम इस्तेमाल करने बाद गर्भवती होने के चांस –
बता दें, कंडोम फेलियर के चान्सेस 13 प्रतिशत तक होते हैं। यानी कंडोम के इस्तेमाल के बाद भी प्रेग्नेंसी के चान्सेस होने का खतरा 13 प्रतिशत है। वहीं, महिलाओं में बर्थ कंट्रोल का देरी से लेना प्रेग्नेंसी के चान्सेस बढ़ाता है और बार-बार लेना उनके शरीर को हानि पहुंचाता हैं। इन ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव के अलावा बाकि बर्थ कंट्रोल के तरीके हैं जैसे आईयूडी और सर्जरी महंगी पड़ती हैं। इसके अलावा नसबंदी बर्थ कंट्रोल परमानेंट सॉल्यूशन है, जो भी एक समय तक ही कारगर साबित होगा।

महिलाओं के लिए क्या-क्या है-
अनचाहा गर्भ रोकने के लिए पिल्स, फीमेल कंडोम, आईयूडी, कॉन्ट्रासेप्टिव इम्लांट या इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव और नसबंदी आदि ऑप्शन हैं लेकिन ये सभी चीजें महिलाओं के शरीर पर बुरा प्रभाव छोड़ती हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं