मॉडल बनाने के बहाने महिला से किया 4 दिनों में 100 पुरुषों ने सेक्स

0
595

अमेरिका: पैसे की भूख मिटाने के लिए लोग क्या-क्या कर जाते है इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ऐसी ही खबर अमेरिका के फ्लोरिडा शहर से आई है। जहां एक शख्स ने पैसे के लालच में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का धंधा चालू कर लिया। शख्स अपने काम में मॉडल, डांसर महिलाओं का अपना शिकार बनाता था।

अभी हाल ही में एक महिला ने इस पूरे मामले को उजागर किया है। महिला ने अपनी आप बीती बताते हुए कहा वह शख्स के पास स्विमसूट मॉडल बनने के लिए आई थी लेकिन उसने 4 दिनों में 100 पुरूषों के साथ सोने के लिए उसे मजबूर किया।

अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक, शख्स backpage.com पर नौकरी का विज्ञापन देता था। नौकरी के लालच में महिलाएं उससे संपर्क करती थी। आरोपी रॉबर्ट माइनर 27 साल का है। उसपर ह्यूमन ट्रैफिकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और प्रॉस्टीट्यूशन का आरोप लगा है।

महिला की शिकायत के बाद, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोष साबित होने पर उसे आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। आरोपी पीड़ित महिलाओं की फोटोज ऑनलाइन भी पोस्ट कर देता था अब तक कम से कम 5 महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने उन्हें सेक्शुअल सर्विस करने पर मजबूर किया।

img_555_102517113215

आरोपी रॉबर्ट माइनर

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पांचों महिलाएं की उम्र 18 से 22 साल के बीच थी। एक महिला को आरोपी ने मॉडल बनाने के लिए बस स्टॉप से पिक किया और एक होटल रूम में ले गया। इसके बाद चाकू के बल पर उसने महिला का रेप किया। इस काम के लिए आरोपी पुरुषों से 3 से 9 हजार रुपये तक लेता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाशी लेने के बाद उसके बैंक अकाउंट डिटेल्स से ये ही पता चलता है कि पिछले 3 सालों में आरोपी 1 करोड़ 47 लाख रूपये कमा चुका है।

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)