MP के 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को हर महीने पैसे देगी कांग्रेस, जानें इसके लिए क्या करना होगा?

कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पांच सौ, नौवीं से दसवीं तक एक हजार रुपए दिए जाएंगे। 11वीं से 12वीं तक हर महीने पंद्रह सौ रुपए मिलेंगे।

0
174

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मध्यप्रदेश में आज मंडला जिले के रामनगर में जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने इस दौरान बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एमपी में सरकार बनी तो बच्चों की शिक्षा पहली से 12वीं तक फ्री दी जाएगी। इसका नाम पढ़ो और पढ़ाओ योजना हाेगा। कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पांच सौ, नौवीं से दसवीं तक एक हजार रुपए दिए जाएंगे। 11वीं से 12वीं तक हर महीने पंद्रह सौ रुपए मिलेंगे।

प्रियंका ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा की 225 महीने से सरकार है, ढाई सौ घोटाले हैं। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- प्रदेश में आदिवासियों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा की सरकार के लोग लूट में व्यस्त हैं।

भाजपा की सरकार के लोग लूट में व्यस्त रहे- प्रियंका गांधी
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। पिछले दिनों मैं बस्तर गई थी। वहां आज तेंदूपत्ता के लिए प्रति बोरा 4000 रुपए मिलते हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार ने आदिवासी क्षेत्र को वहां ब्रांड बना दिया है। उनकी चीजें दिल्ली में भी बेची जाती हैं। यहां भी सरकार आएगी तो तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपए दिए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की तरह पेसा कानून लागू होगा।

ये भी पढ़ें: 13 हजार के मुखौटे को बेंचा 36 करोड़ में, बुजुर्ग दंपत्ति ने किया केस…जानिए क्या खास है इस मास्क में

भाजपा की सरकार के लोग लूट में व्यस्त रहे एमपी में डेढ़ लाख महिलाएं और बच्चियां गायब हो गईं। हर रोज 17 रेप हो रहे हैं। आदिवासियों पर जो अत्याचार किए जा रहे हैं उनका कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा सरकार के लोग लूट में व्यस्त रहे हैं। धर्म और जाति की बात होती है, जिसमें आपके जज्बात जुड़े होते हैं। मैं कहती हूं आप मेरी बातों में भी न आएं। अपने अनुभव पर भरोसा करें।

ये भी पढ़ें: इजराइल के खिलाफ जंग में कूदे मिडिल ईस्ट के ये तीन बड़े देश, सीरिया पर हुआ हमला

ये भी पढ़ें: जानिए…किस देश में मिलता 5 लाख मच्छरों वाला ये टेस्टी बर्गर, देखें VIDEO

प्रियंका ने की जाति जनगणना की बात
जाति जनगणना से पता चलेगा कि ओबीसी, दलित, SC, ST के कितने लोग हैं। केंद्र में भाजपा सरकार इस पर बात नहीं करना चाहती। हम कह रहे हैं गिनती करो, तभी पता चलेगा कि इनके साथ न्याय हो रहा है या नहीं। ये गिनती इसलिए नहीं करवा रहे क्योंकि न्याय नहीं देना चाहते। हम गिनती चाहते हैं। हम न्याय देना चाहते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।