13 हजार के मुखौटे को बेंचा 36 करोड़ में, बुजुर्ग दंपत्ति ने किया केस…जानिए क्या खास है इस मास्क में

इस मुखौटे को लेकर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने एक आर्ट डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, जिसकी वजह मुखौटे की कीमत बताई जा रही है।

0
342

इन दिनों एक मुखौटा चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस मुखौटे की कीमत की चर्चा हर जगह हो रही है। हाल ही में इस मुखौटे को लेकर एक बुजुर्ग दंपत्ति ने एक आर्ट डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, जिसकी वजह मुखौटे की कीमत बताई जा रही है।

ये भी पढे़ : इजराइल के खिलाफ जंग में कूदे मिडिल ईस्ट के ये तीन बड़े देश, सीरिया पर हुआ हमला

मेल ऑनलाइन (mailonline) अनुसार, फ्रांस (france) के निम्स (nimes) के रहने वाले इस अस्सी साल के जोड़े ने साल 2021 में अपना घर खाली किया था, तब उन्होंने ‘एनगिल’(ngil) अफ़्रीकी मुखौटा (african mask) बेचने का फैसला किया था। इस मुखौटे को दंपत्ति ने मिस्टर ज़ेड नाम से मशहूर एक आर्ट डीलर को 129 पाउंड यानि 13208 रुपये में बेंच दिया था। कुछ महीने बाद डीलर ने इस मुखौटे को एक नीलामी में 3.6 मिलियन डॉलर (36 करोड़) में बेच दिया। मास्क की इतनी बड़ी कीमत की जानकारी फ़्रासीसी जोड़े को एक अखबार से मिली। जिसके बाद कपल ने मिस्टर ज़ेड पर मुकदमा कर दिया। जोड़े के अनुसार, डीलर ने उन्हें धोखा दिया है। यह मास्क महिला के पति के दादा फ़्रास से लाए थे, जो अफ्रीका में कोलोनियल गवर्नर थे।

ये भी पढे़ : जानिए…किस देश में मिलता 5 लाख मच्छरों वाला ये टेस्टी बर्गर, देखें VIDEO

क्या खास है इस मुखौटे में –

यह गैबॉन का एक पारंपरिक फैंग मुखौटा है, जिसका इस्तेमाल शादियों और अंत्येष्टि जैसे अनुष्ठानों में किया जाता है। द मेट्रो न्यूज के अनुसार, यह कलाकृति अफ्रीकी देश के बाहर एक दुर्लभ दृश्य है, जो दुनियाभर के संग्रहालयों में केवल कुछ ही पाए जाते हैं। यह मुखौटा 19वीं सदी का है और अदालती दस्तावेज़ इस वस्तु को ‘अपनी दुर्लभता के मामले में असाधारण’ बताते हैं। कोर्ट में कपल का केस सैद्धांतिक रूप से सही बताया जा रहा है। कोर्ट ने मामले के अंत तक मास्क की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।