इजराइल के खिलाफ जंग में कूदे मिडिल ईस्ट के ये तीन बड़े देश, सीरिया पर हुआ हमला

यह संघर्ष अब बड़ा रूप ले रहा है, तनाव कम नहीं हुआ तो आने वाली लड़ाई मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी लड़ाई बन सकती है। क्योंकि इस जंग में सिर्फ इजराइल हमास ही नहीं दूसरे देश भी कूद गए हैं।

0
124

इजराइल-हमास (Israel Palestine War) जंग का आज छठा दिन है। इस बीच इजराइल ने सीरिया में हमास के समर्थक ईरान के ठिकानों पर हमला किया है। ये हमले दमिश्क में एयरपोर्ट के करीब हुए हैं। इजराइल ने इस बार गाजा को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने और हमास को नेस्तनाबूत करने का लक्ष्य रखा है।

7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग में अब तक 2,500 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से करीब 1,300 इजराइली हैं। अब तक करीब 1,200 फिलिस्तीनियों ने भी जान गंवाई है। ये संख्या केवल अनुमानों पर आधारित है। ताबाही इतनी हुई है कि स्पष्ट्र आकंडें मिलना संभव नहीं है।

यह संघर्ष अब बड़ा रूप ले रहा है, तनाव कम नहीं हुआ तो आने वाली लड़ाई मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी लड़ाई बन सकती है। क्योंकि इस जंग में सिर्फ इजराइल हमास ही नहीं दूसरे देश भी कूद गए हैं। इजराइल के तीन बड़े दुश्मन लेबनान, सीरिया और जॉर्डन भी युद्ध में ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। 1967 में इजराइल ने मिस्र, सीरिया, जॉर्डन से ऐतिहासिक युद्ध लड़ा था और इस बार भी हालात कुछ वैसे ही बन रहे हैं। फर्क ये है कि मिस्र की जगह लेबनान इस बार कड़े तेवर दिखा रहा है।

ये भी पढ़ें: क्या है फॉस्फोरस बम, इजरायल ने गाजा पर की ‘मौत की बारिश’ चारों तरफ मची तबाही..

जंग विश्व युद्ध में तब्दील हो सकती है
जहां एकतरफ अमेरिका खुलकर इजरायल का साथ दे रहा है। दूसरी ओर हमास के साथ ईरान, रूस और चीन अप्रत्यक्ष तौर पर हमास के साथ खड़े हैं जबकि लेबनान, सीरिया और जॉर्डन प्रत्यक्ष तौर पर खड़े हैं। इसीलिए कहा जा रहा है कि ये युद्ध विश्व युद्ध में तब्दील हो सकता है।

ये भी पढ़ें: हमास ने इजरायल के गांव में किया नरसंहार, 40 बच्चों के सिर काटे, VIDEO हिम्मत हो तभी देखें

भारत का रुख क्या है?
दूसरी, तरफ भारत ने इजराइल पर हमास के हमले को आतंकी हमला बताया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि फिलिस्तीन को लेकर भारत की पॉलिसी लंबे समय से एक ही रही है। भारत हमेशा से बातचीत से आजाद और संप्रभु फिलिस्तीन बनाने की वकालत करता रहा है। अभी भारत का यही स्टैंड है।

ये भी पढ़ें: इजरायल पर हमला करने वाला Hamas क्या है? कौन हैं इसका नेता, कहां से आती है मदद?

क्या है भारत का ऑपरेशन अजय?
वहीं, भारत सरकार ने इजराइल में फंसे 18 हजार भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय की घोषणा की है। इसके लिए आज पहली फ्लाइट रवाना हो चुकी है। इस दौरान इंडियन नेवी भी मदद के लिए तैयार रहेगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- भारत सरकार ऑपरेशन अजय के तहत भारतीयों को वापस लाएगी। जो भी वापस आना चाहे, आ सकता है।

ये भी पढ़ें: जानिए…किस देश में मिलता 5 लाख मच्छरों वाला ये टेस्टी बर्गर, देखें VIDEO

इजराइल में भारतीय राजदूत ने बताया कि पहली फ्लाइट से भेजे जाने वाले रजिस्टर्ड लोगों की जानकारी ईमेल कर दी गई है। अगली फ्लाइट के लिए अन्य रजिस्टर्ड लोगों की जानकारी भेजी जाएगी। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, इजराइल में मौजूद सभी भारतीय फिलहाल सुरक्षित हैं। इजराइल पहुंचे भारतीय पर्यटकों ने दूतावास से सुरक्षित निकाले जाने की अपील की है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।