आम आदमी पार्टी (Raghav Chadha) छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद उठ रहे सवालों पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपने फैसले को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी।
चड्ढा ने कहा कि जिस पार्टी में वे शामिल हुए थे, अब वह पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने मौजूदा हालात पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी का माहौल अब “टॉक्सिक” हो गया है, जहां काम करने और संसद में अपनी बात रखने तक में रोक लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जीवन के 15 साल AAP को दिए और वे खुद को पार्टी का संस्थापक सदस्य मानते हैं।
उन्होंने कहा, “मैं राजनीति में करियर बनाने नहीं आया था। मैंने एक पार्टी को खड़ा करने में अपने जीवन के अहम साल लगाए।” लेकिन समय के साथ उन्हें लगा कि वे सही व्यक्ति हैं, लेकिन गलत पार्टी में हैं।
बीजेपी में जाने के फैसले पर चड्ढा ने कहा कि उन्होंने इस पर काफी सोच-विचार किया। उनके सामने तीन विकल्प थे—राजनीति छोड़ देना, पार्टी के अंदर बदलाव की कोशिश करना या फिर किसी दूसरी पार्टी में जाना। अंत में उन्होंने तीसरा विकल्प चुना।
ये भी पढ़ें: कभी BJP पर बरसते थे राघव चड्ढा, अब उसी में शामिल, यहां देखिए उनके तीखे पुराने 3 बड़े बयान
गौरतलब है कि राघव चड्ढा के साथ AAP के छह अन्य राज्यसभा सांसद—अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता भी 24 अप्रैल को बीजेपी में शामिल हो गए थे। चड्ढा ने अपने फैसले को सामूहिक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का निर्णय नहीं है। उन्होंने कहा, “एक या दो लोग गलत हो सकते हैं, लेकिन सात लोग एक साथ गलत नहीं हो सकते।”
उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि उन्होंने किसी दबाव या डर की वजह से पार्टी छोड़ी। उनके मुताबिक, यह फैसला निराशा, असंतोष और मोहभंग की वजह से लिया गया। अंत में चड्ढा ने साफ किया कि पार्टी बदलने का मतलब यह नहीं है कि वे सार्वजनिक जीवन से दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले की तरह जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे और और भी ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
ये भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी क्यों पड़ी राघव चड्ढा के पीछे? पार्टी ने खोला मोर्चा, मचा सियासी घमासान, VIDEO
इसी बीच राज्यसभा ने AAP के 7 सांसदों और BJP के मर्जर को मंजूरी दे दी है। अब राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह भज्जी, डॉ. संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता को ऑफिशियल तौर पर BJP के सांसद बन गए हैं। अब राज्यसभा में भाजपा के 113 सांसद हो गए हैं।
MPs Raghav Chadha, Ashok Kumar Mittal, Harbhajan Singh, Sandeep Kumar Pathak, Dr. Vikramjit Singh Sahney, Swati Maliwal and Rajinder Gupta, who quit AAP to join BJP on 24th April, are now listed among the 113 Rajya Sabha MPs of BJP pic.twitter.com/Etof1vbb5g
— ANI (@ANI) April 27, 2026
AAP सरकार ने हटाई तो केंद्र ने दी सिक्योरिटी
आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने वाले तीसरे सांसद अशोक मित्तल को केंद्र सरकार ने Y सिक्योरिटी दी है। इससे पहले 26 अप्रैल को पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली थी।
उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया। इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने हरभजन को CRPF की सिक्योरिटी दे दी। उनके घर के बाहर ये जवान तैनात कर दिए गए हैं।

हालांकि, भज्जी ने अभी AAP छोड़ने या BJP जॉइन करने को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन राघव चड्ढा ने उनके भी साथ में होने का दावा किया था। हरभजन से पहले AAP सरकार ने राघव चड्ढा की भी Z+ सिक्योरिटी वापस ली थी। इसके बाद उन्हें केंद्र की तरफ से यही सिक्योरिटी मिल गई।
चैनल को सब्सक्राइब करें
View this post on Instagram
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































