कभी BJP पर बरसते थे राघव चड्ढा, अब उसी में शामिल, यहां देखिए उनके तीखे पुराने 3 बड़े बयान

44

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा, जब राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। हालांकि इस बात के संकेत पहले ही मिल गए थे, जब इसी महीने की शुरुआत में उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया था। लेकिन सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब उन्होंने कहा कि AAP के दो-तिहाई सांसद भी बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

चड्ढा, जो कभी Arvind Kejriwal के करीबी माने जाते थे, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे और नेता भी AAP छोड़कर बीजेपी में जा सकते हैं। फिलहाल, 7 सांसदों के नाम सामने आए हैं जो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति
पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं। राघव चड्ढा ने कहा- राजनीति में आने से पहले, मैं एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) था।

इस मंच पर मेरे साथ अलग-अलग क्षेत्रों के लोग थे। कुछ वैज्ञानिक थे, तो कुछ शिक्षाविद। आज, AAP छोड़ने वालों में एक विश्वस्तरीय क्रिकेटर, एक पद्मश्री विजेता और कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। इन सभी लोगों ने अपना सब कुछ त्यागकर, एक भ्रष्टाचार-मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर इस पार्टी की स्थापना की थी।

ये भी पढ़ें: AAP में बगावत के सुर? राज्यसभा से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का बड़ा हमला, देखें VIDEO

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

मैं AAP का संस्थापक सदस्य
राघव बोले, मैं इस पार्टी का एक संस्थापक सदस्य था। शायद ही कोई मुझसे बेहतर इस बात को जानता होगा। हम सबने मिलकर, पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ, दिल्ली में इस पार्टी को खड़ा किया, पंजाब में इसे स्थापित किया। अन्य राज्यों में भी इसका विस्तार करने का प्रयास किया। लेकिन आज, बड़े दुख, पीड़ा और शर्म के साथ मैं यह कहता हूं कि जिस पार्टी का गठन भ्रष्टाचार को खत्म करने की शपथ के साथ हुआ था, वह आज भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के हाथों में बुरी तरह फंस चुकी है।

ये भी पढ़ें: AAP में आया बड़ा भूचाल, राघव चड्ढा सहित 7 सांसद BJP में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

राघव चड्‌ढा के बीजेपी के खिलाफ दिए ये बयान

31 जुलाई 2023: दिल्ली ऑर्डिनेंस/बिल पर कहा- अलोकतांत्रिक और अवैध, दिल्ली की जनता पर BJP के हमले का चरम है। यह बिल चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने देगा और जनता के जनादेश का अपमान है। यह भाजपा की दिल्ली सरकार को खत्म करने की साजिश है।

23 जुलाई 2023: दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल असंवैधानिक है, संविधान बचाइए। केंद्र सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को उलटने का आरोप लगाते हुए राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर कहा था- बिल असंवैधानिक है, संविधान बचाइए।

1 अगस्त 2023: बिल डेमोक्रेसी को बाबूक्रेसी बना देगा। दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल पर ही कहा था बिल डेमोक्रेसी को बाबूक्रेसी बना देगा। मतलब, जनता की सरकार की जगह अफसरशाही हावी हो जाएगी।

चैनल सब्सक्राइब करें…

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।