Rajasthan Election Results 2023: वसुंधरा राजे नहीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री? रेस में ये 7 नेता शामिल

इसके अलावा भी भाजपा खेमे से सीएम फेस की रेस में कई नाम हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, सांसद राज्यवर्धन राठौड़ सहित अन्य शामिल है

0
233

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान के चुनावी परिणामों में BJP को बहुमत का आंकड़ा मिल गया है। वहीं वोटों की गिनती अभी भी जारी है। खबर है आज शाम अशोक गहलोत अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। वहीं अब राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने सीएम चेहरे को साफ नहीं किया गया था। अब बीजेपी की जीत के बाद चर्चा तेज हैं कि आखिर बीजेपी राजस्थान का सीएम किसे बनाएंगी।

बीजेपी ने प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी का चेहरा’ और पार्टी के सिंबल ‘कमल’ के दम पर चुनावी मैदान में उतरी है। कई सभाओं में भी पार्टी नेताओं ने किसी भी नेता को सीएम फेस नहीं बताते हुए कहा कि जीत के बाद भाजपा के शीर्ष नेता इसका फैसला लेंगे। हालांकि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदारी की लिस्ट लंबी है। इस लिस्ट में करीब एक दर्जन नाम हैं। आइए यहां जानते हैं राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरों में किस-किस का नाम शामिल है।

1. वसुंधरा राजे 
राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे सीएम फेस की रेस में सबसे आगे हैं। इन्हें सरकार चलाने का अनुभव हैं साथ ही राजस्थान के सभी वर्गों से जुड़ाव अन्य दावेदारों से अधिक है। वसुंधरा राजे पार्टी की राज्य में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। चुनाव से पहले हुए कई सर्वे में प्रदेश की 27 फीसदी जनता ने माना कि इस बार अगर बीजेपी जीतती है तो सीएम वसुंधरा राजे को ही होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना में सिमट कर रह गई कांग्रेस, जानें राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या है पार्टी का हाल

2. महंत बालकनाथ
राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले बीजेपी सांसद महंत बालकनाथ का नाम भी सीएम रेस में चल रहा है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से तुलना करते हुए उन्हें राजस्थान का योगी बताया जा रहा है। ओबीसी वर्ग से आने वाले महंत बालकनाथ मस्तनाथ मठ के आठवें महंत हैं। पार्टी ने बालकनाथ को तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया है। कहा जा रहा है कि बीजेपी यूपी की तरह यहां भी संत को सीएम बनाने की चर्चा तेज है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत के पार, कांग्रेस को लगा बहुत बड़ा झटका

3. सीपी जोशी
सीपी जोशी इस समय राजस्थान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कहा जा रहा है कि जोशी भी सीएम की रेस में हैं। सीपी जोशी के बारें में कहा जाता है कि इनकी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के साथ काफी जमती है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड कायम, जानें दिग्गजों की सीट पर क्या है स्थिति?

4. सतीश पूनिया
राजस्थान में बीजेपी की ओर से सीएम फेस के लिए सतीश पूनिया का भी नाम चल रहा है। सतीश पूनिया ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को राज्य में मजबूत किया। मूल रूप से चुरू जिले के राजगढ़ के रहने वाले सतीश पूनिया राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं।

5. दीया कुमारी
जयपुर राजघराने से ताल्लुक रखने वाली दीया कुमारी राजसमंद से भाजपा की सांसद हैं हालांकि पार्टी ने इन्हें इस बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। दीया कुमारी को जयपुर की विद्याधरनगर सीट से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी नरपत सिंह राजवी का टिकट काटा गया था। दीया कुमारी को वसुंधरा राजे का विकल्प माना जा रहा है हालांकि चुनाव से पहले हुए सर्वे में दीया कुमारी को सीएम पद के तौर पर सिर्फ 3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया था।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत, जानें कांग्रेस और BJP की सीटों की क्या है स्थिति? 

6. गजेन्द्र सिंह शेखावत
जैसलमेर के रहने वाले गजेन्द्र सिंह शेखावत इस समय केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। वो जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद है। गजेंद्र सिंह शेखावत की राजस्थान में अच्छी पकड़ मानी जाती है। कहा जाता है कि टिकट बंटवारे में भी शेखावत की अच्छी भूमिका थी।

ये भी पढ़ें: सावधान: 5 दिसंबर को आ रहा है मिचौंग तूफान, इन 3 राज्यों को किया हाई अलर्ट

7. अन्य सदस्य
इसके अलावा भी भाजपा खेमे से सीएम फेस की रेस में कई नाम हैं। इसमें नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, सांसद राज्यवर्धन राठौड़ सहित अन्य शामिल है लेकिन बात राजस्थान की जनता की पसंद की करें तो उसमे वसुंधरा राजे सबसे आगे हैं। अब देखना है कि जैसे बीजेपी ने सारे विशलेषण, एग्जिट पोल को झूठा साबित कर भारी बहुमत लाकर सबको हैरान कर दिया वैसे ही सीएम चेहरे का नाम लोगों को हैरान करेगा।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।