अनजान शख्स दे रहा है राजस्थान यूनिवर्सिटी की 40 से अधिक महिला प्रोफेसर को दुष्कर्म की धमकी

0
504

जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय की 40 से अधिक महिला शिक्षकों ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। महिला शिक्षकों का आरोप है कि उन्हें अनजान शख्स लगातार फोन करता है और अश्लील बातें करने की कोशिश करता है। ये ही नहीं महिला शिक्षकों का आरोप है कि उनका पीछा भी करता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला शिक्षकों के परिवार वालों की भी जानकारी भी इस शख्स को है। इस घटना पर प्रधानाचार्य का कहना है कि जिन नबंरों से महिला शक्षिकों का फोन आता है, उनकी संख्या 150 के करीब है। महिला शिक्षकों ने डर की वजह से इसकी शिकायत नहीं दी। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

वहीं इस मामले के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेबसाइट से महिला शिक्षकों की जानकारी हटा दी है। विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों के मुताबिक कोई मनचला शख्स बीते कई दिनों से फोन करके परेशान कर रहा है। यह शख्स फोन पर अश्लील बातें करता है। साथ ही महिला शिक्षक के अगर कोई बेटी है, तो उसके बारे में भी अश्लील बातें करता है।

महिला शिक्षकों ने मौखिक रूप से कुलपति प्रोफेसर आर. के. कोठारी को शिकायत भी की थी। वहीं पुलिस का कहना है कि एक महिला शिक्षक की शिकायत पर जांच कराई जा रही है, लेकिन मनचला इंटरनेट के जरिये फोन कॉल्स कर रहा है, इसलिए ट्रेस नहीं हो पा रहा है। लेकिन जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

2 घंटों में दुष्कर्म करने की दी धमकी
खबरों के मुताबिक, बदमाशों ने कुछ प्रोफेसर्स के घर पर कैश ऑन डिलीवरी से गिफ्ट तक भेजे और उनके साथ 2 घंटों में गलत (दुष्कर्म) करने की धमकी भी दे डाली। इस पूरी घटना को लगभग पांच दिन होने को आ रहे हैं लेकिन पुलिस बदमाशों का पता भी नहीं लगा पाई।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं