देखें तस्वीरें: प्रिंस हैरी की शाही शादी में पहुंचने वाले मेहमानों का टॉयलेट टाइम भी है फिक्स

0
668

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्कल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। इंग्लैंड के विंडसर कासल के सेंट जॉर्ज चैपल में दोनों की शादी का समारोह संपन्न हुआ। अब प्रिंस हैरी ड्यूक ऑफ ससेक्स और मेगन मार्कल डचेस ऑफ ससेक्स कहलाएंगी।

हालांकि, इस खास मौके पर मर्कल के बीमार पिता शामिल हुए और उनकी जिम्मेदारी प्रिंस ऑफ वेल्श प्रिंस चार्ल्स ने निभाई। आपको बता दें इस शाही में कई मेहमान शामिल होंगे जिसमें से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी एक है।

merlin_138378309_82d35050-dcde-4abc-a1c0-ad5d349de637-master675

इसके अलावा इस शाही शादी में जाने वाले मेहमानों को शादी के कार्ड के साथ कुछ शर्ते लिखकर भी दी गई है। जिन्हें उन्हें फॉलो करना होगा। जिसमें खास तो यह है कि प्रिंस की शादी में पहुंचने वालों मेहमानों का टॉयलेट टाइम भी फिक्स किया हुआ है। इसके अलावा बस या ट्रेन से यात्रा पर पाबंदी है।
merlin_138372906_fdaf9c47-7673-4c72-8571-e0e4e1260d7a-master675

टॉयलेट इस्तेमाल के लिए भी वक्त तय
मेहमान अपनी जरूरत के अनुसार टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके लिए एक वक्त तय किया गया है। शाही परिवार की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक चर्च में टॉयलेट की संख्या सीमित है। इसलिए मेहमान केवल सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसके बाद इसकी सेवा बंद कर दी जाएगी। इसके बाद टॉयलेट 1 बजे दोबारा खोला जाएगा।
merlin_138376905_5f8f6d04-d2a2-4840-883b-ce40e4385450-master675

गौरतलब है कि मेगन मर्कल पहले से शादीशुदा है। बताया जाता है कि उनकी पहली शादी के 2 साल बाद ही उनका तलाक हो गया था। इसके बाद पिछले साल से ही प्रिंस और उनके रिश्ते की खबरें आने शुरू हो गई थी।

merlin_138366726_07d895fc-8ff5-4ac0-9371-e869db3699dc-master675

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं