जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, VIDEO में दिखें कैसे हुआ हमला

0
281

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (shinzo abe) पर शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में एक चुनावी कैंपने के दौरान गोली मारी गई है। उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। जापानी मीडिया के मुताबिक, आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बाकी अंग भी काम नहीं कर रहे हैं। उधर न्यूज एजेंसी AFP ने उनकी मौत हो जाने की आशंका जताई है। आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे पर हुए हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस हमले से दुखी हूं। मेरी दुआएं आबे और उनके परिवार के साथ हैं।

हमलावर को गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने मौके पर 42 साल के हमलावर यामागामी तेत्सुया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। जापानी मीडिया के मुताबिक, हमलावर ने हैंडमेड गन का इस्तेमाल किया। वो मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का मेंबर था। हालांकि अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।

क्यों भाषण देने आए शिंजो आबे-
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजो इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now