BJP के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर भारी पड़ा योगी का बुलडोजर एक्शन

0
613

यूपी: नोएडा ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में हुए हंगामें के बाद योगी सरकार ने भाजपा के गालीबाज गुंडे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया। ये एक्शन सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के कारण लिया है जब उन्होंने मंत्री अवनीश अवस्थी को फोन मिलाया और कहा कि हमारी सरकार है।

हमें यह कहते हुए यहां शर्मिंदगी महसूस हो रही है। पता करिए 15 लड़के कैसे सोसायटी में घुसे। सांसद और विधायक की नाराजगी के बीच सरकार की ओर से श्रीकांत त्यागी पर प्रशासन की ओर से गैंगस्टर एक्ट लगाने का निर्णय लिया गया है।

सासंद के उग्र रुप के बाद सोमवार की सुबह पुलिस और प्रशासन के साथ बुलडोजर भी सोसाइटी पर पहुंच गया। साथ में हथौड़ा लेकर कर्मचारी भी पहुंचे। महिला के साथ गालीगलौच और अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी के सोसाइटी में किए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाते हुए योगी के नारे लगाए।

श्रीकांत त्यागी फरार-
महिला से बदतमीजी करने वाला त्यागी अभी फरार चल रहा है। उसपर गैंगस्टर एक्ट लग गया है। ऐसी स्थिति में उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। इसके अलावा अपराधियों के अर्थ तंत्र को तोड़ने वाली एक्ट की धारा 14(1) के तहत अपराध के जरिए हासिल संपत्ति को जब्त किया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला-
मामूली-सी बात पर बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से बदतमीजी की। भद्दी गालियां यहां तक की मारने पर उतर आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद त्यागी फरार है लेकिन कल रात त्यागी के समर्थक सोसाइटी में महिला और उसके परिवार को धमकाने पहुंच गए। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सांसद महेश शर्मा के देर रात लिए एक्शन के बाद पुलिस ने अपना सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। खबर है कि त्यागी के उत्तराखंड में होने की जानकारी मिली है। ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी को आखिरी बार देखा गया था। इस बीच श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं